Dhruv Sharma and Swarna Shri Biography | Date of Birth | Age | Education | Lifestyle

Dhruv Sharma and Swarna Shri Biography in hindi

ध्रुव शर्मा और स्वर्ण श्री वर्तमान में पति पत्नी हैं। 06 दिसंबर 2021 में ये शादी के बंधन में बंध गए थे। इनके विवाह की ख़ास बात ये थी की इनकी जयमाला वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में बांके बिहारी जी के सामने हुई थी। ध्रुव शर्मा उत्तर प्रदेश के वृन्दावन में बच्चों को म्यूजिक की शिक्षा देते हैं साथ ही गरीब बच्चों के लिए चैरिटी में भी मदद करते हैं। दोनों ही कृष्णा एवं राधा रानी की भक्ति में मगन हैं।स्वर्णा श्री और ध्रुव शर्मा आजकल भागवद कथा का वाचन और संकीर्तन करते हैं। सोशल मीडिया के कारण दोनों की जोड़ी हाल फिलहाल में काफी तेजी से लोकप्रिय हुई है। इनका प्यारा सा भजन छोटी सी किशोरी मेरे अंगना में डोले रे इनकी गायकी की पहचान बन गया और उसके बाद तो एक से एक बेहतरीन भजनो की लाइन लग गयी। 

अब सबसे पहले बात करते हैं धृव शर्मा की। ध्रुव शर्मा ने मात्र 4 वर्ष की उम्र में ही सिंगिंग की शुरुआत कर दी थी। 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने अलग अलग संगीत गुरुओं से ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। ध्रुव शर्मा ने दिल्ली घराने के उस्ताद इक़बाल अहमद खान साहब को अपना गुरु बनाया और उनसे संगीत की शिक्षा लेना प्रारम्भ किया। कुछ ग़लतफ़हमी के चलते उनकी ट्रेनिंग बीच में ही छूट गयी या यूँ कहें ग़लतफ़हमी के चलते गुरु का साथ उनसे जल्दी ही छूट गया। संगीत से उन्हें इतना लगाव था की वो घर में बिना बताये अपने गुरु के पास संगीत की शिक्षा के लिए जाने लगे। उन्होंने इंडियन आइडल सिंगिंग रियलिटी शो में भी भाग लिया। जिसके बाद अपने गुरु से इनके मन मुटाव ख़त्म हुए। 

अब बात करते हैं स्वर्णा श्री की तो इनकी जानकारी आपको कही नहीं मिलेगी। लेकिन हमने काफी मेहनत के बाद कुछ जानकारी जुटाई है। स्वर्णा श्री का वास्तविक नाम सोना सारस्वत है। ये मथुरा की रहने वाली हैं। बचपन से ही इनका लगाव धर्म की तरफ रहा है। चाहे वो धार्मिक गुरुओं का अनुसरण हो या धार्मिक ग्रथों से लगाव। सोशल मीडिया में शुरू से कभी एक्टिव नहीं रही इस कारण से इनकी ज्यादा जानकारी कोई चैनल या मीडिया आप तक नहीं पंहुचा पाया है।

Dhruv Sharma and Swarna Shri Biography

अब तक ये दोनों ही देश के कई शहरों के साथ साथ विदेशों में भी परफॉर्म कर चुके हैं। वर्तमान में इनके भजन काफी सुप्रसिद्ध हैं। कुछ समय पहले हमने इनसे संपर्क करने का प्रयत्न किया था। लेकिन इनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसके अलावा यदि आपके पास इनसे सम्बंधित कोई जानकारी हो तो आप हमारे साथ साझा कर सकते हैं। हम इनके जीवन पर पुनः एक वीडियो बनाएंगे। 

इस वीडियो में फिलहाल इतना ही वीडियो में बताई गयी जानकारी आपको कैसी लगी जरूर बताएं। वीडियो पसंद आया हो तो लाइक करें शेयर करें अपने दोस्तों के साथ। चैनल पर नए हों तो सब्सक्राइब जरूर करें ताकि आप तक नए वीडियो के नोटिफिकेशन पहुंचते रहे। मिलेंगे आपसे फिर एक नए वीडियो में तब तक आप चैनल पर उपलब्ध अन्य वीडियो भी देखें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ