कभी ख़ुशी कभी गम का ये छोटा बच्चा कृष रायचंद तो आपको याद ही होगा। कभी ख़ुशी कभी गम वो पारिवारिक फिल्म थी जिसे ज्यादातर दर्शकों ने घरों में एक साथ बैठ कर देखा है। लेकिन आप सोच रहे होंगे आज हम आपको ये बात क्यों याद दिला रहे हैं ? बात ये है की हम आपको इसी बच्चे के बारे में बताना चाहते हैं जो अब बड़ा होकर कैसा दिखता है, वर्तमान में क्या कर रहा है, परिवार और उनकी लाइफ के बारे में। अगर आप भी जान न चाहते हैं इस बच्चे के बारे में तो ये वीडियो आप के लिए है। साथ ही साथ आप क्या जानते हैं इस बच्चे के बारे में कमेंट करके जरूर बताएं।
जिब्रान खान का जन्म 4 दिसंबर 1993 को हुआ था। उनके पिता का नाम फ़िरोज़ खान और माँ का नाम कश्मीरा हैं। इनके पिता को तो आप अच्छे से जानते होंगे। बी आर चोपड़ा की महाभारत में आप ने इन्हे अर्जुन के किरदार में देखा होगा। अभिनेता फ़िरोज़ खान ने महाभारत धारावाहिक करने के बाद अपना नाम अर्जुन रख लिया था। जिब्रान खान का पालन पोषण एवं शिक्षा मुंबई से ही पूरी हुई। जिब्रान खान ने बाल कलाकार के तौर पर ही प्रसिद्धि पा ली थी। उन्हें मुख्य रूप से विष्णु पुराण में ध्रुव, कभी खुशी कभी गम, रिश्ते और क्यों कि मैं झूठ नहीं बोलता जैसी फिल्मों और धारावाहिक में बाल कलाकार के रूप में अपनी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
वर्ष 2024 में आयी फिल्म इश्क़ विश्क रिबाउंड से उन्होंने बड़े परदे पर वापसी की। लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट के चलते यह फिल्म फ्लॉप हो गयी। इश्क़ विश्क रिबाउंड वर्ष 2003 में आयी शाहिद कपूर की फिल्म इश्क़ विश्क़ का रीमेक थी। अब जिब्रान आगे किस फिल्म में दिखेंगे ये तो समय ही बताएगा।

0 टिप्पणियाँ