Know About 3 Wives Of Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती के तीन पत्नियों की कहानी

Know About 3 Wives Of Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती के तीन पत्नियों की कहानी

बॉलीवुड की शादी की कहानियों से तो आप भलीभांति वाकिफ होंगे। पहली का जाना दूसरी का आना ये तो आम बात है। और इन्ही कहानियों में से एक कहानी है आपके ख़ास अभिनेता मिथुन द की। बॉलीवुड के सुपरस्टार मिथुन दा जितना अपनी एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहे उतना ही उनके अफेयर्स ने सुर्खियां बटोरी। आज हम आपको इस वीडियो में मिथुन दा की तीन पत्नियों के बारे में बताने जा रहे है, जिसके बारे में शायद ही आप जानते हो। नमस्कार दोस्तों मेरा नाम केशव है और आप देख रहे हैं लेखक की लेखनी। आपसे एक छोटी सी रिक्वेस्ट है चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें और घंटी का बटन दबाना न भूलें।

मिथुन द का वास्तविक नाम गौरांग चक्रबर्ति है। इनका जन्म 16 जून 1950 को बांग्लादेश में हुआ था। मिथुन द इनका निक नेम  है। मिथुन दा की पर्सनल लाइफ रहस्यों से भरी है। मिथुन दा ने पहले शादी की थी हेलेना ल्यूक से। 70 के दशक में हेलेना फैशन वर्ल्ड का जाना-पहचाना नाम थीं। कई फिल्म में वो साइड रोल के तौर पर नजर आई थीं। हेलेना से शादी करने से पहले मिथुन का सारिका ठाकुर से अफेयर था। उनसे ब्रेकअप के बाद मिथुन का दिल हेलेना पर आया। वहीं हेलेना का जावेद खान से ब्रेकअप हुआ था। मिथुन और हेलेना साथ में समय बिताने लगे।

मिथुन हेलेना के प्यार में पागल थे। एक इंटरव्यू में हेलेना ने कहा था, 'मिथुन सुबह 6 बजे से लेकर रात में सोने तक उन्हें शादी के लिए मनाया करते थे। वो हर दिन मुझसे मिलते थे। आखिरकार उन्होंने मुझे खुद से प्यार करने पर मजबूर कर दिया। फिर बिना किसी को बताए 1979 में हमने शादी कर ली।' शादी के वक्त हेलेना की उम्र 21 साल थी। दोनों की शादी सिर्फ 4 महीने ही चल पाईं। शादी टूटने की वजह मिथुन का योगिता से अफेयर था। साथ में एक इंटरव्यू में हेलेना ने मिथुन से शादी टूटने की वजह बताई थी। हेलेना ने कहा, 'मिथुन एक घर में अपने दो कजिन और दो कुत्तों के साथ रहते थे। शादी के बाद मैं भी वहीं रह रही थी। मिथुन के दोनों कजिन उनका पैसा खर्च करते थे। जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था। मैंने जब मिथुन से उनके कजिन को अलग करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि वो जाना चाहती हैं तो चली जाएं। लेकिन उनके कजिन कहीं नहीं जाएंगे।'

शादी के बाद हेलेना काफी परेशान हो गई थीं। बाद में हेलेना ने मिथुन से शादी की बात मीडिया के सामने बोल दी। मिथुन ने भी इससे इंकार नहीं किया। जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। हेलेना कहा था कि आजतक मिथुन ने उन्हें 10 पैसे भी नहीं दिए थे।

तलाक के बाद हेलेना ने बॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया क्योंकि वह मिथुन को दिखाना चाहती थी कि वह भी एक एक्ट्रेस बन सकती है लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। खबरों के मुताबिक, हेलेना अब न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई हैं और डेल्टा एयरलाइन्स में फ्लाइट अटेंडेंट का काम कर रही हैं।

मिथुन दा ने योगिता बाली से दूसरी शादी की। योगिता किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थीं लेकिन शादी के महज दो साल बाद दोनों अलग हो गए। जिसकी वजह से मिथुन दा। योगिता का अफेयर मिथुन के साथ चल रहा था।

योगिता का अफेयर मिथुन के साथ चल रहा था। योगिता से शादी करने के बाद मिथुन दा का अफेयर श्रीदेवी के साथ चला। खबरों के मुताबिक, दोनों ने गुपचुप शादी भी कर ली थी, जिसकी पुष्टि खुद मिथुन ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की थी। मिथुन की शादी की खबर सुनते ही योगिता ने सुसाइड करने की कोशिश की, जिसके कारण मिथुन को वापस योगिता के पास जाना पड़ा।

मिथुन से धोखा मिलने के बाद श्रीदेवी की नजदीकियां फिल्म निदेशक बोनी कपूर से बढ़ी और उन्होंने बोनी कपूर से शादी कर ली।

इस वीडियो में फिलहाल इतना ही, वीडियो कैसा लगा जरूर बताएं, अच्छा लगा हो तो वीडियो को लाइक करें शेयर करें , चैनल पर नए हों तो चैनल को सब्सक्राइब करें मिलेंगे आपसे फिर एक नए वीडियो में तब तक आप चैनल पर उपलब्ध अन्य वीडियो भी देखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ