Radhika Sarathkumar Biography in Hindi, Age, Family, Daughter, Date of Birth

Radhika Sarathkumar Biography in Hindi, Age, Family, Daughter, Date of Birth

राधिका सरथकुमार का जन्म 21 अगस्त 1962 को हुआ था। उनके पिता का नाम एम् आर राधा और माँ का नाम गीता है। इनके पिता एक बेहतरीन तमिल अभिनेता और कॉमेडियन थे। और माँ श्री लंका से हैं। इन्होने अपनी शिक्षा भारत, श्रीलंका और यूनाइटेड किंगडम से पूरी की। आपको बता दें इनकी एक बहन भी है जिसका नाम निरोशा है। जो की पेशे से एक अभिनेत्री हैं। वर्ष 1990 में उन्होंने रिचर्ड हार्डी से शादी की। जो ज्यादा दिन नहीं चली और साल 1992 में दोनों अलग हो गए। इस शादी से उन्हें एक बेटी रायने हार्डी है। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में आर सरथकुमार से शादी की। इस शादी से इन्हे एक बेटा और एक बेटी है। शादी से पहले दोनों ही अच्छे दोस्त थे। दोनों 1994 में आयी फिल्म नम्मा अन्नाची और 1997 में आयी फिल्म सूर्यवंशम में साथ काम कर चुके थे। इनकी बेटी रायने ने क्रिकेटर अभिमन्यु मिथुन से साल 2016 में शादी की थी।

दोस्तों ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की फिल्म नसीब अपना अपना (Naseeb Apna Apna) आपको याद होगी। इस सुपरहिट फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत पसंद किया गया था। फिल्म में ऋषि कपूर की पत्नी चंदो के किरदार में एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार (Radhika Sarathkumar) नजर आईं थीं। इस फिल्म से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी। जिसके बाद उन्होंने कई और बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम किया था। 

राधिका ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1978 में आयी तमिल फिल्म कीज़हैकके पोगं रेल Kizhakke Pogum Rail 1978 (Tamil) से की थी। उन्होंने बॉलीवुड नें कदम फिल्म हमारे तुम्हारे से रखा था। इस फिल्म में वह सोनिया के किरदार में नजर आईं थीं। हमारे तुम्हारे के बाद राधिका अपना पराया असली नकली, नसीब अपना अपना, कुदरत का कानून जैसी कई फिल्मों में नजर आईं मगर नसीब अपना अपना में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई थी। राधिका आखिरी बार हिंदी फिल्मों में लाल बादशाह में नजर आईं थीं। उसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में ही खूब काम किया और अपनी अलग पहचान बना ली।


उन्हें नवायं कवेली और धर्म देवथे जैसे बेहतरीन फिल्मो के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड भी मिल चुके हैं। विजय टीवी के शो जोड़ी नंबर one सीजन 4 की वो जज भी रही। उन्हें 1 नेशनल फिल्म अवार्ड, 6 फ़िल्म्फरेा अवार्ड, 3 तमिल नाडु स्टेट फील्म अवार्ड, सिनेमा एक्सप्रेस अवार्ड और एक नंदी अवार्ड से नवाज़ा गया है। वो लगातार तमिल और तेलुगु सिनेमा के लिए काम कर रही हैं। 

सिनेमा में मिली सफलता के बाद राधिका कुछ अलग और नया करने चाहती थी। और उन्होंने छोटे परदे यानी टीवी की तरफ रुख किया। यहाँ वो एक प्रोडूसिंग कंपनी खड़ी करना चाहती थी। उस समय के हिसाब से ये एक बहुत रिस्की कदम था एक ऐसा कदम जो कोई भी सोचना भी नहीं चाहता था। उन्होंने 1994 में रदान मेडीयवर्क्स के नाम से टीवी सॉफ्टवेयर कंपनी बनायीं। जिसके द्वारा टीवी धारावाहिक प्रोडूस किये जाने लगे। और ये आज की तारीख में बड़ी कंपनी है। राधिका एक्ट्रेस के साथ प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं। उन्होंने बहुत सारे तमिल और तेलुगु भाषी धारवाहिक भी प्रोडूस किये।

हाल ही में राधिका और उनके पति मुसीबतों का हिस्सा बने थे। उन पर चेक बाउंस का आरोप लगा था। दरअसल साल 2014 में उनकी कंपनी मैजिक फ्रेम्स ने रेडियंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड से कुछ पैसे लिए थे। जिसे उन्होंने चेक के जरिए लौटाए थे। 2017 में जो चेक दिए थे वे बाउंस हो गए थे। जिसके बाद उन पर करोड़ों का उधार लेने का आरोप लगा था। इस मामले में स्पेशल कोर्ट ने राधिका और उनके पति को एक साल कैद की सजा सुनाई थी।

दोस्तों इस वीडियो में फिलहाल इतना ही। आपको ये वीडियो कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं पसंद आया हो तो लाइक करें। चैनल पर नए हों तो सब्सक्राइब करें ताकि आप तक नए वीडियो के नोटिफिकेशन पहुंचते रहे। मिलेंगे आपसे फिर ये नए वीडियो में तब तक आप चैनल पर उपलब्ध अन्य वीडियो भी देखें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ