Mandakini Biography in Hindi, Height, Age, Boyfriend, Husband, Family & More


बात उन दिनों की है जब एक्टर अपना नाम बदल कर फिल्मो में काम किया करते थे चाहे या फिर . इन्ही में से एक अभिनेत्री हैं मन्दाकिनी। जिन्होंने राम तेरी गंगा मैली फिल्म में बोल्ड दृश्य देकर सनसनी मचा दी थी। इस फिल्म को लगभग 37 साल हो गए हैं। लेकिन नीली आँखों वाली मन्दाकिनी को लोग आज भी राम तेरी गंगा मैली से ही जानते हैं। लेकिन इन सब के बाद भी वो अचानक से फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गयी। क्या हुआ उनके करियर को सब बताएँगे लेकिन उस से पहले आपसे एक रिक्वेस्ट है आप हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें और साथ ही घंटी का बटन जरूर दबाएं जिस से आप तक नए वीडियो के नोटिफिकेशन पहुँचते रहे।

Mandakini Biography in Hindi, Height, Age, Boyfriend, Husband, Family & More

30 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मी मन्दाकिनी का वास्तविक नाम यास्मीन जोसफ था। मन्दाकिनी के पिता ब्रिटिश मूल के तो वही उनकी माँ काश्मीरी थी। आपको बता दें मन्दाकिनी के 2 भाई और दो बहन है। जिसमे एक भाई भानु जोसफ की शादी गुलशन ग्रोवर की पूर्व पत्नी फिलोमिना से हुई है। साल 1990 में इन्होने मर्फी के चाइल्ड मॉडल रहे कग्युर टी रिनपोचे से शादी की। कग्युर टी रिनपोचे बौद्ध धर्म के अनुयायी है और ये ही इनके गुरु बने। इन्होने ईसाई धर्म से बदल कर बौद्ध धर्म अपना लिया। इस शादी से इनके एक बेटा रब्बील जोसफ और एक बेटी राब्जा इनाया है। इन्होने फिल्मो में आने से पहले मॉडलिंग की और बहुत सारे फोटोशूट में काम भी किये। 1981 में आयी फिल्म बेताब और 1983 में आयी लावा में इन्हे ऑडिशन के दौरान रिजेक्ट कर दिया गया था।

1986 में आयी फिल्म मज़लूम इनकी पहली फिल्म थी लेकिन निर्देशक सी पी दीक्षित ने इनका नाम बदल कर माधुरी करना चाहते थे। जिसके चलते फिल्म में देरी हुई और ये फिल्म सिनेमाघरों में साल 1985 के बजाये 1986 में आयी। लेकिन इसी दौरान अभिनेता निर्देशक राजकपूर ने उन्हें अपनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली में ले लिया और उनका नाम यास्मीन जोसफ से बदल के मन्दाकिनी कर दिया ।
Mandakini Biography in Hindi


राज कपूर अपनी फिल्म के लिए एक नॉर्थ इंडियन लड़की को अपनी अगली फिल्म के लिए ढूंढ रहे थे। इसके बाद मंदाकिनी की मुलाकात राज कपूर से हुई। जब उन्होंने यासमीन का स्क्रीन टेस्ट लिया तो उस रोल के लिए वो राज कपूर को पसंद आ गईं और उन्होंने फौरन उन्हें अपनी फिल्म में लेने का फैसला कर लिया। इस तरह यासमीन को फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में गंगा का रोल मिल गया। और यहाँ से यास्मीन जोसफ मन्दाकिनी हो गयी।

हिंदी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने राम तेरी गंगा मैली, आग और शोला, प्यार करके देखो, प्यार मोहब्बत, हिसाब खून का, तक़दीर का तमाशा, जोरदार । इसके अलावा इन्होने बंगाली फिल्मों में भी काम किया है जैसे अँधा बिचार, अँतरेर भालोबाशा और तेलुगु फिल्म सिंहसनं, भार्गव रामउदू इत्यादि। इसी दौरान साल 1986 में बप्पी लहरी ने एक म्यूजिक एल्बम निकाली नाम था डांसिंग सिटी जिसमे भारतीय गायिका नाज़िआ ने गाने गाये थे। लेकिन बाद में बप्पी लहरी और नाज़िआ के बीच लड़ाई के बाद ये गाने मन्दाकिनी और बप्पी लहरी ने गाये थे। साल 1990 में उन्होंने अपने सेक्रेटरी अजित दीवान और अभिनेता आदित्य पंचोली के साथ प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। पार्टनर्स की अनबन के चलते इन्होने वो प्रोडक्शन हाउस छोड़ दिया।

उनकी जिंदगी में अचानक से एक मोड़ आया और उनका करियर तबाह हो गया। 1994 में लीक हुई एक फोटो में मंदाकिनी दाउद के साथ नजर आईं थीं। जिसके बाद वो अचानक ही बॉलीवुड के गलियारों में दाउद की गर्लफ्रेंड बनकर छा गई। खबरें यहां तक आईं कि दाउद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। कोई उन्हें दाऊद की पत्नी तो कोई रखैल कहने लगा। बदनामी शुरू हुई तो हुई तो काम मिलना बंद हो गया। फिर मंदाकिनी ने गाना शुरू किया। उन्होंने दो एलबम निकाले। नो वैकेंसी और शंबाला। दोनो बुरी तरह पिट गये। हालांक‍ि एक इंटरव्यू में मंदाकिनी ने कहा था मुझे समझ नहीं आता कि दाऊद के साथ मेरा नाम कब तक जुड़ता रहेगा। कई बार मैं कह चुकी हूं कि दाऊद से कभी मेरा कोई रिलेशनशिप नहीं रहा।

जब उन्होंने अभिनय की दुनिया से मुँह मोड़ा तो धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने लगी। उन्होंने ईसाई धर्म से बदल कर बौद्ध धर्म अपनाया। उनके पति ही उनके गुरु बने। उनके पति मर्फी रेडियो के चाइल्ड मॉडल के रूप में नजर आये थे। 26 सालों के बाद मन्दाकिनी म्यूजिक एल्बम माँ ओ माँ से फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।

अगर आपने वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई देखी हो तो उसमे जो सोनाक्षी सिन्हा का ने किरदार निभाया है वो मन्दाकिनी के जीवन पर ही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ