Sonarika Bhadoria biography in hindi- Age, Marriage, Husband - सोनारिका भदौरिया की जीवनी

Sonarika Bhadoria biography in hindiSonarika Bhadoria biography in hindi- Age, Marriage, Husband

जैसा की आप जानते हैं की हमने बहुत सारे ऐसे कलाकारों के बारे में बताया है जो अपने समय में प्रसिद्ध तो थे लेकिन हाल के दिनों में गायब से हैं। इसी श्रृंखला में आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में जिन्हे आप जानते तो हैं लेकिन शायद आजकल भूल से गए हैं। वैसे थंबनेल देख कर आप समझ तो गए होंगे फिर भी आपके साथ थोड़ी मेहनत हम भी कर लेते हैं। आज हम जिनकी बात करने वाले हैं उनका नाम है सोनारिका भदौरिया। सोनारिका भदौरिया हिंदी टीवी सीरियल की अभिनेत्री हैं। 

सोनारिका भदौरिया का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। सोनारिका एक राजपूत परिवार से हैं। इनका परिवार लखनऊ, उत्तर प्रदेश से तालुक रखता है। सोनारिका के पिता का नाम राकेश सिंह भदोरिया है जो पेशे से बिज़नसमैन हैं, और माँ का नाम पूनम सिंह है और पेशे से हाउसवाइफ है। सोनारिका का एक भाई है जिसका नाम हर्ष भदोरिया है। सोनारिका ने अपने स्कूल की पढाई यशोधाम हाई स्कूल से पूरी की थी। डी.जी. रूपारेल कॉलेज ऑफ़ आर्ट, साइंस एंड कॉमर्स से सोनारिका ने बी. ए. इन साइकोलॉजी की डिग्री हासिल की थी।

अभिनेत्री सोनारिका भदौरिया ने वर्ष 2011 में हिंदी टेलीविज़न धारावाहिक तुम देना साथ मेरा से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। 2011 में लाइफ ओके के धारावाहिक तुम देना साथ मेरा उनका पहला हिंदी टीवी धारावाहिक था। इस धारावाहिक के दौरान सोनारिका क्लास 11 में पढ़ रही थी। इस सीरियल में सोनारिका ने ‘अभिलाषा’ का किरदार निभाया किया था।

अपने पहले ही धारावाहिक में सोनारिका ने जनता के दिलों में अपनी पहचान बनाना शुरू कर दिया था। दिसंबर 2011 में ही सोनारिका का एक और धारावाहिक लाइफ ओके पर प्रसारित होने लगा था जिसका नाम था देवों के देव महादेव, जिसमे सोनारिका ने देवी पार्वती और आदि शक्ति का किरदार निभा कर के सभी दर्शकों का बहुत सारा प्यार पाया था। इसके बाद सोनारिका ने दास्तान-ए-मोहब्बत : सलीम अनारकली, पृथ्वी वल्लभ, इश्क में मरजावां  जैसे हिंदी धारावाहिकों में भी काम किया है। उन्होंने हिंदी धारवाहिकों के अलावा कुछ तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया जैसे फिल्म जादूगडू, स्पीडुननोडु, सारदा और ईडो रकम आडो रकम। इसके अलावा सोनारिका ने हिंदी फिल्म ‘सांसें’ में भी काम किया है। माफ़ कीजियेगा आपसे वीडियो के बीच में एक मदद मांगनी पड रही है दोस्तों हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर लें। ताकि हम और मेहनत करके और अच्छे से अच्छे वीडियो ला सकें। 

Sonarika Bhadoria Marriage Photo


सोनारिका को बचपन से ही आईएएस बनना था। लेकिन अभिनय की शुरुआत करने के बाद सोनारिका ने इसके बारे में सोचना बंद कर दिया था। सोनारिका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया की जब उन्हें लाइफ ओके के सीरियल देवों के देव महादेव में पार्वती का किरदार करने के लिए ऑफर आया था और तब उन्होंने इसके लिए साफ़ मना कर दिया था, क्युकी वो अभिनय में कुछ ज़्यादा रूचि नहीं रखती थी। देवों के देव महादेव में अभिनय करने के लिए सोनारिका की माँ और दादी ने कहा था क्युकी उनके परिवार में सभी भगवान शिव को बहुत मानते हैं और फिर सोनारिका ने इस किरदार के लिए हामी भरी थी। सोनारिका को एक्टिंग के अलावा डांस करना, किताबे पढ़ना, नई नई जगहों पर घूमना, योगा करना और मैडिटेशन करना बहुत पसंद है। कम उम्र से ही अभिनय की शुरुआत करने के बाद भी सोनारिका ने जल्द ही अपना करियर ऊचाइयों तक पंहुचा लिया था। एक अभिनेत्री होने के अलावा सोनारिका बहुत अच्छा गाना भी गाती हैं। सोनारिका एक्टर, डांसर, सिंगर, मॉडल होने के साथ साथ एक सोशल वर्कर भी हैं। 2018 में सोनारिका भदोरिया को भारतीय टेलीविजन पर ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की तरफ से ’20 सबसे आकर्षक महिलाओं’ की लिस्ट में शामिल किया गया था।

इस वीडियो में फिलहाल इतना ही। ये वीडियो आपको पसंद आया हो तो लाइक करें, कमेंट में बताइये आप वीडियो में और क्या चाहते हैं और हाँ ये साफ़ सुथरा कंटेंट अपने परिवार के साथ भी शेयर कीजिये। मिलेंगे आपसे फिर एक नए वीडियो में तब तक आप हमारे अन्य वीडियो का आनंद लीजिये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

खोजें