Suhani Bhatnagar Biography in Hindi : कैसे हुई Dangal की 'छोटी बबीता' की मौत? Age

Suhani Bhatnagar Biography in Hindi

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम केशव है और आप देख रहे हैं लेखक की लेखनी। आपको वो मासूम बच्चे तो याद ही होंगे जो आमिर खान की दंगल में कुश्ती करते दिखाई दिए थे। इन दोनों बच्चिओं में सबसे छोटी बेटी थी सुहानी भटनागर जिसे लोग दंगल गर्ल के नाम से जानते हैं। लेकिन आपको जानकार दुःख होगा महज 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर की मृत्यु हो गयी। ये सब अचानक से कैसे हुआ बताएँगे लेकिन उस से पहले सुहानी की जिंदगी की तरफ देखते हैं। 

सुहानी भटनागर का जन्म 14 जून 2004 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। पिता का नाम पुनीत भटनागर और माता का नाम पूजा भटनागर है। सुहानी की शिक्षा फरीदाबाद के डीपीएस स्कूल से पूरी हुई। सुहानी पांच साल की उम्र से ही मॉडलिंग करने लगी थीं। इसके अलावा उन्होंने अपनी छोटी सी उम्र में ही कई सारे टीवी एड में भी काम किया। इस दौरान सुहानी कई बड़े ब्रॉन्ड के साथ भी काम करती नजर आईं। सुहानी ने दंगल फिल्म के जिस किरदार के लिए ऑडिशन दिया था उस किरदार के लिए 11000 लोगो नो ऑडिशन दिया था। सुहानी 11000 लोगों में से चुनी गयी थी। इसके बाद सुहानी को दंगल फिल्म में काम करने का मौका मिला। दंगल फिल्म करने के बाद उनकी एक्टिंग के चर्चे घरों-घर होने लगे थे। उन्होंने लोगों के बीच अच्छी-खासी पहचान बना ली थी। इसके बाद सुहानी को टेलीजन धारावाहिकों और ऐड्स के और भी ऑफर्स आने लगे थे। सुहानी ने कुछ एड्स में भी काम भी किया लेकिन इसके चलते सुहानी की स्कूल की पढ़ाई डिस्टर्ब हो रही थी। अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए सुहानी ने इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का फैसला लिया था। कई इंटरव्यू में सुहानी ने बताया था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लौटने का प्लान बनाया है।

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस दौरान सुहानी का एक्सीडेंट हो गया, जिसकी वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज में जो दवाएं सुहानी ने लीं, उसका उन्हें ऐसा साइड एफेक्ट पड़ा कि धीरे-धीरे उनके शरीर में पानी भर गया। वह काफी दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। और अंततः 17 फरवरी 2024 को सुहानी का निधन हो गया था। इस घटना से उनके चाहने वालो को गहरा सदमा लगा था। लेखक की लेखनी परिवार की तरफ से हम सभी सुहानी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। 

वीडियो में दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी हो तो कमेंट कर के बताएं एवं चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें ताकि आगे भी ऐसी ही सरल भाषा एवं सटीक जानकारी के साथ आप तक वीडियो पहुंचते रहे। वीडियो को लाइक और शेयर जरूर करें इस से हमारा मनोबल बढ़ता है। मिलेंगे फिर एक नए वीडियो में तब तक आप हमारे चैनल पर उपलब्ध 100 से ज्यादा बेहतरीन वीडियो को देखें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ