Manisha Koirala Biography in Hindi | Career | Personal Life | Health Journey | Life Story

Manisha Koirala Biography in Hindi | Career | Personal Life | Health Journey | Life Story

Manisha Koirala Biography in Hindi | Career | Personal Life | Health Journey | Life Story


जो मिटटी पिघलने में शर्माती हो उसकी मूर्ति कैसे बनाएं। ये डायलॉग सुनने में कितना अच्छा है लेकिन कितना अजीब है ये आपको वीडियो में आगे बताएँगे। दोस्तों जीवन में जब तक संघर्ष न हो तब तक वह जीवन नहीं है। जिदंगी का असली मजा संघर्षों का सामना करने में है। हम संघर्षों से लड़ कर कैसे आगे बढ़ते हैं यही जिंदगी है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में आने वाले संघर्षों का डट कर सामना किया है। कभी कैंसर जैसी बीमारी से लड़ी तो कभी समाज से। हम बात करने जा रहे हैं अभिनेत्री मनीषा कोइराला की। मनीषा कोइराला एक नेपाली अभिनेत्री होने के साथ साथ भारतीय अभिनेत्री भी हैं। 

Manisha Koirala Birth & Family 

उनका जन्म 16 अगस्त 1970 को काठमांडू, नेपाल में हुआ था। मनीषा कोइराला के माता का नाम सुषमा कोइराला और पिता का नाम प्रकाश कोइराला है। पिता नेपाल सरकार में मंत्री थे। मनीषा कोइराला नेपाल के एक राजनीतिक परिवार से आती हैं, उनके दादा बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला नेपाल के पूर्व प्रधान मंत्री हैं, और उनके परिवार के कई अन्य सदस्य राजनीति में शामिल हैं। 

Manisha Koirala Education

मनीषा कोइराला ने अपनी स्कूली शिक्षा भारत के वाराणसी में वसंत कन्या महाविद्यालय और नई दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआँ में पूरी की। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से पूरी की।

Manisha Koirala Career  

अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, मनीषा कोइराला अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चली गईं, और उन्होंने 1991 में फिल्म “सौदागर” से हिंदी फिल्म इंडस्ट्रीज में अपनी शुरुआत की, जिसे सुभाष घई ने निर्देशित किया था। मनीषा कोइराला ने- ए लव स्टोरी, खामोशी, दिल से, मन, कंपनी, और लज्जा जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने कई नेपाली और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 1989 में नेपाली फिल्म “फेरी भेटौला” से नेपाली फिल्म इंडस्ट्रीज में अपनी शुरुआत की। उन्होंने अपने अभिनय के लिए कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें चार फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। मनीषा कोइराला को नेपाली फिल्म इंडस्ट्रीज ने उनके योगदान के लिए 2018 में नेपाल के राष्ट्रपति द्वारा नेपाल सम्मान से सम्मानित किया गया था। अपने परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि के बावजूद, मनीषा कोइराला ने अभिनय में अपना करियर बनाने का फैसला किया, और भारत और नेपाल में सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक बनी। बॉलीवुड में शुरुआत के दौरान एक फोटोशूट के समय एक जानेमाने फोटोग्राफर ने उन्हें बिकिनी पहन ने के लिए कहा। जवाब में मनीषा ने मना कर दिया और  कहा की बिकिनी बीच में पहन ने के लिए है अगर आप फोटोशूट पूरे कपड़ों में कर सकते है तो ठीक नहीं तो रहने दीजिये। उत्तर में फोटोग्राफर ने कहा की जो मिटटी पिघलने में शर्माती हो उसकी मूर्ति कैसे बनाएं। आज के लोगों को शायद ये आम बात लगे। लेकिन उस समय बिकनी शूट कराना आम बात नहीं थी। उस समय के हिसाब से ये सब बहुत अजीब था।

Manisha Koirala Personal Life 

मनीषा कोइराला की निजी जिंदगी की बात करें तो इनके एक छोटा भाई है जिसका नाम सिद्धार्थ कोइराला है। वह नेपाली फिल्म इंडस्ट्रीज में अभिनेता भी हैं। मनीषा कोइराला के कोई बच्चे नहीं है। उनकी शादी 2010 में नेपाली व्यवसायी सम्राट दहल से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों ने 2012 में तलाक ले लिया। तब से, मनीषा कोइराला ने अपने अभिनय करियर और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपने काम पर ध्यान केंद्रित किया है। मनीषा कोइराला को 2012 में पता चला उन्हें कैंसर है। जिसे उन्होंने डट के लड़ा और सफलता पाई। इस लड़ाई के पीछे उनकी माँ थी। मनीषा की माँ सुषमा कोइराला को भी कैंसर था और वर्ष 2004 में उनका निधन हो गया था। इसी घटना से प्रभावित होकर मनीषा ने कैंसर के विरुद्ध लड़ाई लड़ी और जीत गयी। लेकिन वो इसके बाद भी नहीं रुकी। अब वो कैंसर जैसी बीमारी के प्रति जागरूकता फैला रही हैं जिस से समय रहते बचा जा सके। 

Manisha Koirala Now

हाल ही में उन्हें संजय लीला भंसाली की वेब सिरीज हीरामंडी में अभिनय करते हुए देखा गया था जहाँ उन्होंने अपने अभिनय के दम पर फिर से जलवा बिखेरा और अभिनय जगत में दमदार वापसी की है।

इस वीडियो में फिलहाल इतना ही। यह वीडियो आपको कैसा लगा कमेंट कर के जरूर बताएं। पसंद आया हो तो लाइक करें। यह जानकारी अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। मिलेंगे आपसे फिर एक नए वीडियो में तब तक आप चैनल पर उपलब्ध अन्य वीडियो भी देखें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ