Monika Bhadoriya Biography in Hindi | Age | Family | Husband | Boyfriend | Career

Monika Bhadoriya Biography in Hindi | Age | Family | Husband | Boyfriend | Career


ये डाइलॉग तो आपने खूब सुना होगा और बहुत अच्छे से याद भी होगा। अगर आपका जवाब हां है तो आप इस अभिनेत्री का नाम भी जानते होंगे। अगर नहीं तो हम आपको इनके नाम के साथ साथ इनके बारे में पूरी और सटीक जानकारी भी देने वाले हैं। नमस्कार दोस्तों मेरा नाम केशव है और आप देख रहे हैं लेखक की लेखनी।

इस वीडियो में जिनके बारे में बात करने वाले हैं उनका नाम है मोनिका भदौरिया। मोनिका भदोरिया का जन्म 1 नवंबर 1988 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था। बचपन से है मोनिका मनोरंजन की दुनिया में आना चाहती थी। मोनिका ने कॉलेज में पढाई के दौरान मिस एमपी सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया और जीत भी हासिल की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग इंडस्ट्री में कदम रखा। टेलीविजन इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए मोनिका 2010 में मुंबई चली गईं। साल 2010 में मोनिका ने स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से टेलीविज़न इंडस्ट्री में शुरुआत की। इसके बाद वो सजदा तेरे प्यार में और इस प्यार को क्या नाम दूँ में भी नजर आयीं। लेकिन इन्हे पहचान मिली सब टीवी के शो तारक मेहता के उल्टा चस्मा से। जहाँ इन्होने बागा के प्रेमिका बावरी के रूप में पहचान बनाई और ये हर घर में छा गयी। यह साल था 2013 का जहाँ इन्होने अपनी पहचान बनाई। इस शो में बोला गया उनका डायलॉग 'हाए, हाए, गलती से मिस्टेक हो गई' भी खूब हिट रहा था। इस शो में इन्होने लगातार 6 साल तक काम किया। इसी दौरान साल 2014 में वह सिंघम रिटर्न में भी नजर आयी। इस फिल्म में वह अजय देवगन और करीना कपूर खान के साथ दिखी थीं। लेकिन इनकी मुख्य पहचान आज भी बावरी है। 2019 में शो मेकर्स के साथ अनबन और पेमेंट समय से ना मिल पाने के चलते इन्होने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया था। इसके बाद वह साल 2023 में एक शार्ट फिल्म बेल में नजर आयी थी। जिसमे इन्होने अभिनेता राजेंद्र गुप्ता के साथ अभिनय किया था।

मोनिका भदौरिया फिलहाल एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनिका भदौरिया इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। टीवी के अलावा मोनिका भदौरिया थिएटर में भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में 2019 में मुंबई में "आई सपोर्ट ऑर्गन डोनेशन" अभियान में शामिल हुईं।

Monika Bhadoriya Biography in Hindi | Age | Family | Husband | Boyfriend | Career


पिछले कुछ समय से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लगातार विवादों में है। हाल ही एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। उसके बाद एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने भी असित मोदी के ऊपर आरोप लगाए था। धीरे धीरे करके सभी पुराने एक्टर्स ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड दिया है।

इस वीडियो में फिलहाल इतना है। जानकारी आपको पसंद आयी हो तो वीडियो को लाइक करें शेयर करें और कमेंट करके बताएं बावरी के रूप में मोनिका भदौरिया आपको कितनी पसंद आयी। मिलेंगे आपसे फिर एक नए वीडियो में तब तक आप हमारे चैनल पर उपलब्ध अन्य वीडियो भी देखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ