Akshay Khanna Biography in Hindi | अक्षय खन्ना की जीवनी | Life Story | Family | Wife | Child


बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना की जीवनी | Biography of Bollywood Actor Akshay Khana

Akshay Khanna Biography in Hindi

वर्ष 2025 का अगर कोई चमकता सितारा है तो वो है अक्षय खन्ना। अक्षय खन्ना की लगातार दो फिल्मे छावा और धुरंधर सिर्फ उनके करियर की सुपरहिट फिल्में ही नहीं बनी बल्कि वो फिर से बॉलीवुड के मुख्य अभिनेताओं में शुमार हो गए। फिल्म धुरंधर में तो अक्षय विलन बने है लेकिन इसके बाद भी हीरो रणवीर सिंह से कही आगे नजर आये। अक्षय खन्ना बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी संजीदा अभिनय शैली से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। विनोद खन्ना के बेटे के रूप में जन्मे इस सितारे ने पारिवारिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज हम इसी क्रम में अभिनेता अक्षय खन्ना के बारे में बात करने वाले हैं। दोस्तों आपसे अनुरोध है वीडियो को लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करें ताकि आप तक आगे भी ऐसे बेहतरीन वीडियो आते रहे।  

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च 1975 को मुंबई में हुआ। पिता विनोद खन्ना और मां गीतांजलि तलवार के घर में उनका बचपन फिल्मी माहौल में बीता। पिता विनोद खन्ना अपने समय के बॉलीवुड के मुख्या अभिनेता रहे हैं तो वहीँ माँ भारतीय क्रिकेट के पहले कमेंटेटर बॉबी तलैयारखां की बेटी हैं और मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने मुंबई में शिक्षा पूरी की और नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से अभिनय की बारीकियां भी सीखी।

फिल्मी सफर की शुरुआत

अक्षय ने हिंदी सिनेमा में फिल्म हिमालय पुत्र से डेब्यू किया था। इस फिल्म को उनके पिता विनोद खन्ना ने प्रोड्यूस किया था। हालांकि इस फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर ज्यादा अच्छा रिस्‍पांस नहीं मिला था। उसके बाद वह मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर में नजर आये। उनकी एक्टिंग को आलोचकों द्वारा काफी सराहा गया। इस फिल्म में उन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें उनका पहला फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नामंकन भी मिला था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जो दर्शकों को अपनी और खीचने में खासा कामयाब नहीं हो सकीं। 'तौसी' और 'दीवाना' जैसी फिल्मों ने उनकी प्रतिभा को प्रमाणित किया।  'आ अब Laut Chalen' और 'गदर' ने उन्हें स्टार बना दिया। उसके बाद उन्होंने डोली सजा के रखना , सब कुशल मंगल, हंगामा, दीवार, स्टेज ऑफ़ सीज, कुदरत, इत्तेफ़ाक़, मोहब्बत, दिल चाहता है, दा एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, नो प्रॉब्लम, रेस, नक़ाब, लावारिस, सलाम ऐ इश्क़, ढिशूम, अक्षरधाम, प्लेयर्स, मेरे बाप पहले आप, आक्रोश, दीवानगी, हलचल, सेक्शन 375, दहक, छावा, महाकाली, दृश्यम २, हमराज, मॉम इत्यादि। यहाँ हम दर्शको को एक बात बताना चाहते हैं कई जगह पर 1983 में आयी फिल्म हिम्मतवाला को उनकी पहली फिल्म बताया गया है। सच्चाई ये है की अभिनेता विनोद खन्ना ने अपने दोस्त जो की हिम्मतवाला के प्रोडूसर थे उनसे अक्षय खन्ना को फिल्म में लेने के लिए कहा था था। लेकिन बाद में अक्षय खन्ना की जगह रवि किशन को मौका मिला था। जिसके बाद विनोद खन्ना ने स्वयं हिमालय पुत्र नाम की फिल्म बनायीं और उसमे अक्षय खन्ना को मुख्या अभिनेता के तौर पर रखा गया। हालाँकि फिल्म चली नहीं थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था हिमालय पुत्र फिल्म करना उनके लिए भयानक अनुभव था। 

अभिनेता के शादी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय खन्ना की शादी अभिनेत्री करिश्मा कपूर से होने वाली थी। लेकिन करिश्मा कपूर का करियर उस समय पीक पर था जिसके चलते करिश्मा की माँ बबिता कपूर ने शादी को रोक दिया था। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्र जीवन जीने का निर्णय किया और फिर कभी शादी नहीं की। 

अक्षय खन्ना को लाइमलाइट और सोशल लाइफ से दूर रहना पसंद है और वे अपनी कला पर ध्यान केंद्रित करते हैं, यही उनकी खासियत है।

उपलब्धियां

राष्ट्रीय पुरस्कार: 'गदर: ए लव स्टोरी' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता।

फिल्मफेयर: कई नामांकन, जिसमें 'तुम बिन' उल्लेखनीय।

हालिया भूमिकाएं: छावा हो या धुरंधर फिल्म, दोनों में उन्होंने ऐसी जान फूकि वो  पुरे सोशल मीडिया में राज करने लगे। उनकी शैली सरलता और भावुकता से ओतप्रोत है, जो दर्शकों को बांधे रखती है। आज भी अक्षय खन्ना चुनिंदा प्रोजेक्ट्स से सक्रिय हैं। अभी आप आने वाली OTT Webseries लिगेसी और फिल्म महाकाली में भी आप उन्हें देखेंगे। 

इस वीडियो में फिलहाल इतना ही वीडियो आपको कैसा लगा कमेंट करके बताएं पसंद आया हो तो लाइक करें शेयर करें और आगे आने वाले वीडियो के नोटिफिकेशन पाने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें। हमारे चैनल पर बहोत सारे बेहरीन वीडियो उपलब्ध हैं तब तक आप उनका भी आनंद ले सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

खोजें