सलमान की पहली प्रेमिका Renu Arya Biography in Hindi


salman first heroine renu arya -biwi ho to aisi

क्या आप जानते हैं सलमान खान की डेब्यू फिल्म कौन सी थी ? शायद नहीं ! इस फिल्म में वैसे तो रेखा और फारुख शेख लीड रोल में थे, लेकिन सलमान खान भी अहम भूमिका में दिखे वो भी नेगेटिव किरदार में। कायदे से ये उनकी डेब्यू फिल्म थी पर क्या आपको वो हीरोइन याद है जिसने इस फिल्म में सलमान की प्रेमिका का रोल अदा किया ? यहाँ में आपको उस मूवी का तो नाम बताऊंगा ही लेकिन आज जो बायोग्राफी बता रहा हूँ। वो है सलमान की पहली प्रेमिका की। 
 
आप सभी को फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' याद ही होगी। इसमें उनकी हीरोइन का रोल भोली सूरत और झील सी गहरी आंखों की मल्लिका एक्ट्रेस रेनू आर्या ने किया था। ये लड़की सलमान के लिए इस कदर पागल थी कि सलमान के लिए अपने सीने पर गोली भी खा लेती है। 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से डेब्यू करने वाले सलमान 3 दशक से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनकी पहली फिल्म की हीरोइन यानी रेनू आर्या का अब कोई अता-पता नहीं है। लेकिन आज ये हीरोइन कहां है और किस हाल में है, क्या इसकी किसी को खबर है?

शायद नहीं। वो इस टेक्नोलॉजी के दौर में भी किसी सोशल नेटवर्किंग साइट में नहीं है। लेकिन सालों पहले एक फ्लाइट में सलमान खान की मुलाकात रेनू आर्या से हुई थी और इसका जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू में भी किया था। सलमान के मुताबिक, रेनू आर्या काफी बदल चुकीं थीं और उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था। क्या फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी शख्स ने या फिर सलमान ने उन्हें ढूंढने की कोशिश की होगी ?

रेनू आर्या का करियर भी 1988 में इसी फिल्म से शुरू हुआ था। बाद में उन्होंने 'चांदनी', 'बंजारन' और 'जंगबाज' जैसी हिट फिल्मों में काम। बावजूद इसके रेनू का बॉलीवुड करियर ‌सिर्फ 4 साल का रहा। इसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री से लापता हो गईं।

लेकिन आज रेनू आर्या कहां हैं और किस हाल में हैं या क्या कर रही हैं, किसी को कोई खबर नहीं है।

'बीवी हो तो ऐसी' जब हिट हुई तो सभी के करियर को बहुत फायदा हुआ। खासकर सलमान खान के करियर को। इसी की बदौलत उन्हें फिल्म 'मैंने प्यार किया' मिली। लेकिन रेनू आर्या तो जैसे छोटी-मोटी भूमिकाओं में ही सिमट गईं।

कहने को तो रेनू आर्या ने सलमान खान, रेखा और फारुख शेख जैसे दिग्गज एक्टरों के अलावा श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना तक के साथ काम किया, लेकिन वो सफलता उन्हें नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी। उनकी आखिरी फिल्म 1991 में आई थी। इस फिल्म का नाम था बंजारन। फिल्म फ्लॉप रही और तब से रेनू आर्या कहां हैं किसी को पता नहीं।

     

Renu Arya is a Bollywood actress, known for Chandni (1989), Biwi Ho To Aisi (1988) and Banjaran.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ