श्री कृष्णा के बलराम के Balram Deepak Deulkar (Dewoolkar) Biography in Hindi

Ramanand Sagar Shri Krishna ke Balram krishna ke Deepak Deulkar Biography in Hindi Deepak Dewoolkar

एक ऐसा मल्टीटैलेंटेड अभिनेता जिसे एक दुर्घटना के चलते क्रिकेट छोड़ अभिनय का दामन थामना पड़ा। वो आज एक मंझे हुए अभिनेता तो है हीं साथ ही साथ फिल्म लेखक, फिल्म मेकर, प्रोडूसर और डायरेक्टर भी हैं। 90 का वो दशक जब टेलेविज़न धारावाहिकों ने घरों में पैर जमाये थे। रामायण, महाभारत , श्री कृष्णा, अलिफ़ लैला जैसे धारावाहिकों ने वाह वही लूटी थी। इसके चलते लोग टीवी के आदी हो चुके थे। हमने टीवी धारावाहिकों रामायण, महाभारत, श्री कृष्णा और अलिफ़ लैला के काफी सारे अभिनेताओं के जीवन पर रोचक वीडियोस बनाकर आप सब को उनसे अवगत कराया है। 



आज हम जानेंगे रामानंद सागर कृत श्री कृष्णा धारावाहिक के बलराम और मराठी धारावाहिक लेक लड़की या घरची के महादेव ठाकुर को निभाने वाले कलाकार के बारे में। वीडियो को शुरू करने से पहले आपसे अनुरोध है अगर चैनल पर नए हों तो चैनल को सब्सक्राइब कर लें , वीडियो कैसा लगा कमेंट कर के जरूर बताएं , अच्छा लगे वीडियो तो लिखे भी करना और शेयर भी कर देना। जिस से हम आपको और भी अच्छे वीडियोस प्रस्तुत कर सकें। वीडियो में कुछ और सुधार चाहते हैं तो जरूर बताएं। 

रामानंद सागर कृत श्री कृष्णा धारावाहिक के बलराम और मराठी धारावाहिक लेक लड़की या घरची के महादेव ठाकुर को निभाने वाले कलाकार का नाम है दीपक देऊलकर। दीपक देऊलकर जी का जन्म 1947 में हुआ था। दीपक देऊलकर जी अभनेता बनने से पहले एक क्रिकेटर थे। जब वह कॉलेज में थे तब वो मुंबई अंडर 19 के लिए खेलते थे। दीपक जी एक कामयाब स्पिनर थे। उस समय उनके साथ संजय मांजरेकर और प्रवीण अम्रे जैसे प्रसद्ध खिलाडी भी थे। एक बार वो पूर्व क्रिकेटर राजू कुलकर्णी की तेज रफ़्तार गेंदों को खेल रहे थे इसी दौरान उनके हाथ की ऊँगली में चोट लग गयी। इसके बाद इन्हे लम्बे समय के लिए आराम करने के लिए बोल दिया गया। और इन सब के चलते उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा और अभिनय के छेत्र में आ गए। 

ये सारी यादें वो आज भी संजोय हुए हैं। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद वह मनोरंजन की दुनिया में आ गए। अभिनय के छेत्र में आने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर फिर कभी नहीं देखा और एक के बाद एक उचाईओं को छूते गए। 

दीपक जी ने हर धारावाहिक में बेहतरीन अभिनय किया है। लेकिन दर्शक उन्हें आज भी श्री कृष्णा धारावाहिक के बलराम जी के रूप में खोजते हैं। क्या करें उनकी मधुर आवाज और मनमोहक हसी इसी ओर जो खींच लाती है। श्री कृष्णा में दीपक जी ने सर्वदमन जी के साथ बलराम का किरदार निभाया था। दोनों भाइयों के चेहरे पर तेज और खूबसूरत हंसी। श्री कृष्णा के साथ साथ उन्होंने तक़रीबन 40 से भी ज्यादा हिंदी धारावाहिकों में काम किया है जैसे अपराजिता , साथ साथ , मुक्कदर , बदला , तहकीकात , राज , आहट, मोरारजी , C.I.D. सपने साजन के, ये रिश्ता क्या कहलाता है, बंदिनी , जहाँ पे बसेरा हो, और दामिनी आदि। 

उन्होंने मराठी सिनेमा में करीब 26 वर्ष बिताये हैं। इस दौरान उन्होंने काफी सारे मराठी टीवी धारावाहिक और फिल्मे की। जिसमे जयश्री गड़कर, निसगंधा वाड़ जैसी बेहतरीन अदाकाराओं के साथ काम किया। उन्होंने करीब 75 मराठी फिल्मे की हैं जिनमे प्रमुख हैं वाट पहते पुनवेचि, जन्मदाता, प्रतिदेव, नवरा मज्या मुठित गा, माज़ा शौभाग्य। ETV मराठी में प्रसारित हुआ था लेक लड़की या घरची। उसमे उनका एक किरदार था महादेव ठाकुर का। इस किरदार से उन्होंने लोगों के दिलों में अभिनय की दमदार छाप छोड़ी। 

इन सब के अलावा दीपक जी फिल्मो और टीवी धारावाहिकों के लेखक, फिल्म मेकर, प्रोडूसर और डायरेक्टर भी हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने फिल्म नवरा माझ्या मुठित गा के दौरान अपनी सह कलाकार निसगंधा वाड जी के साथ वैवाहिक जीवन में बंध गए। बच्चों की बात करें तो उनकी एक लड़की है जिसका नाम ईश्वरी है। दीपक देऊलकर जी काफी सरल और मल्टीटैलेंटेड इंसान हैं। 

अगर वो एक कलाकार न बनते, तो वो इंडिया टीम के लिए क्रिकेट खेल रहे होते। भले ही ज्यादातर लोग उनके क्रिकेट के शौक के बारे में न जानते हों लेकिन उनसे अगर कोई आज भी इस टॉपिक पर बात करने बैठता है तो वो बहुत खुश होते हैं। फिलहाल जितनी जानकारी हमें प्राप्त हुई है वो हमने आप तक पहुंचा दी है। मराठी भाषा के शब्द उच्चारण में गलतियां हो सकती हैं। इसके लिए हमें छमा कर दें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ