श्री कृष्णा के कंस और रामायण के लवणासुर का किरदार निभाने वाले Actor Vilas Raj Biography in Hindi

Actor Vilas Raj as Kans, Vilas Raj Biography in Hindi

90 के दशक के धारवाहिकों में शुमार श्री कृष्णा तो आपको भली भाँती याद होगा। और दूरदर्शन पर इसके पुनः प्रसारण का आपको इंतजार भी होगा। और जब श्री कृष्णा धारावाहिक की बात हो तो भला मामा कंस को कौन भूल सकता है। हमने एक एक करके आपको रामायण, महाभारत , श्री कृष्णा और अलिफ़ लैला के कलाकारों के जीवन से परिचय करवाया। आज हम जिस कलाकार के बारे में बात करने जा रहे हैं उनके बारे में किसी भी सोशल साइट, वेबसाइटस या यूं कहें की इंटरनेट पर जानकारी ज्यादा उपलब्ध नहीं है। ये एक बेहतरीन मराठी अभिनेता हैं। किन्तु  दुःख  इस बात का है की ये बेहतरीन कलाकार गुमनाम हो गया।





Marathi Actor Vilas Raj Biography in hindi


हम बहुत दिन से खोजते खोजते कुछ हद तक जानकारी लाने में सफल हुए हैं। आप सबका सपोर्ट ऐसे ही रहा तो हम निश्चित ही और भी जानकारी जुटाकर आप तक पहुचायेंगे। हम बात कर रहे हैं मामा कंस की। मामा कंस का किरदार निभाया था अभिनेता विलास राज जी ने। विलास राज जी ने ज्यादातर अभिनय सहायक अभिनेता के रूप में किया है। शायद इनकी गुमनामी का कारण भी यही रहा। 

Actor Vilas Raj in Vikram Betal


विलास राज जी ने श्री कृष्णा में कंस का किरदार और उत्तर रामायण में लवणासुर का किरदार निभाया था। आज भी लोग इन दोनों किरदारों के लिए विलास राज जी को ढूंढ़ते हैं लेकिन उनका कही कोई आता पता नहीं है। एक खास बात आपको बताते हैं उत्तर रामायण में लवणासुर की जो पत्नी बनी थी और श्री कृष्णा में जो कंस की पत्नी बनी थी। वो दोनों एक ही कलाकार हैं। उनका नाम क्षमा राज है। बाद में विलास राज जी और क्षमा राज जी वास्तविक जीवन में पति पत्नी बन गए। इन्होने उत्तर रामायण और श्री कृष्णा के अलावा अलिफ़ लैला, विक्रम बेताल, वर्ष 1993 से 2001 तक ज़ी टीवी का हॉरर शो अनहोनी, वर्ष 1989 की शेरा शमशेरा, वर्ष 1981 में महाबली हनुमान, वर्ष 1993 में ब्योमकेश बक्शी, वर्ष 2004 में इंस्पेक्टर किरण और वर्ष 1996 में चल कांवरिया शिव के धाम आदि फिल्मो और धारावाहिकों में काम किया है। इसके अलावा इन्हे वर्ष 2015 में आखिरी बार मराठी नाटक आई शिवाय घर नहीं में देखा गया था। 

Vilas Raj as Lavnashur in Uttar Ramayan

आपको जानकार दुःख होगा की विलास राज जी अब हमारे बीच में नहीं हैं।  

Vilas Raj wife Kshama Raj, family

हम इसी तरीके से और भी जानकारी आप तक पँहुचाते रहेंगे। आप हमें यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ