श्री कृष्णा धारावाहिक की यशोदा मैया और अलिफ़ लैला की रानी शहरजाद Damini Kanwal Shetty Biography in Hindi

Damini Kanwal Shetty as Yashoda Maiya in Shri Krishna Serial


90 के दशक के धारावाहिकों की चर्चा के दौरान चर्चा उठी है उन कलाकारों की जिन्होंने इन धारवाहिकों को जीवंत बनाया। कारण शायद अधिकतर कलाकारों की गुमनामी। उन्हें जो पहचान मिलनी थी नहीं मिली। उस समय आज की तरह टेक्नोलॉजी भी नहीं थी। जिसका नुक्सान इन कलाकारों को भुगतना पड़ा। हमने अपने चैनल के माध्यम से आप सबको बहुत सारे कलाकारों के जीवन से परिचय करवाया है। अगर आपने वो वीडियो नहीं देखे हों तो आप यूट्यूब में लेखक की लेखनी सर्च करें और वहां जाकर वो सभी वीडियो देख सकते हैं। इसी क्रम में आज हम जानेंगे श्री कृष्णा धारावाहिक की यशोदा मैया और अलिफ़ लैला की रानी शहरजाद के बारे के बारे में। 


Damini Kanwal Shetty (Seema Kanwal) as Queen Shahrzad in Alif Laila


श्री कृष्णा धारावाहिक की यशोदा मैया और अलिफ़ लैला की रानी शहरजाद का किरदार निभाया था दामिनी कँवल जी ने। दामिनी कँवल जी का जन्म 12 दिसम्बर 1979 को हुआ था। एक वेबसाइट के अनुसार उनका पुराना नाम सीमा कँवल है। उसके बाद उनका नाम दामिनी कँवल था और शादी के बाद दामिनी कँवल शेट्टी हो गया है।




दामिनी कँवल शेट्टी जी को बचपन से ही अभिनय में रूचि रही है। इसलिए उन्होंने छोटी उम्र में ही कला के छेत्र में काम करना शुरू कर दिया। वो एक दृकश्रावन नाम के थिएटर ग्रुप से जुडी साथ और वहां उन्होंने जयरूप जीवन जी के निर्देशन में प्ले में भाग लिया। कुछ समय बाद ये थिएटर ग्रुप समाप्त हो गया और वो यात्री नामक थिएटर ग्रुप से जुड़ीं। उन्होंने यात्री ग्रुप के साथ काफी सारे प्ले करे लेकिन उनको पहचान मिली भाग चलें और वो तुम ही हो जैसे प्ले से। इसके बाद वो मुंबई के थिएटर में एक अभिनेत्री के रूप में पहचाने जानी लगी। उनके कुछ प्ले शेखर सुमन जी ने भी निर्देशित किये हैं। 

Damini Kanwal Shetty family, husband

थिएटर्स में प्ले करने के बाद उन्हें मौका मिला अलिफ़ लैला में। जिसमे उन्होंने रानी शहरजाद का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने रामानंद सागर कृत श्री कृष्णा में यशोदा मैया का किरदार निभाया था। दोनों ही किरदारों में उन्होंने जान फूंक दी। यहाँ से उन्हें फ़िल्मी दुनिया में अलग ही पहचान मिली। आज भी लोग उन्हें इंटरनेट पर यशोदा मैया और रानी शहरजाद के नाम से खोजते हैं। श्री कृष्णा और अलिफ़ लैला धारावाहिकों के अलावा उन्होंने ज़ी टीवी के हॉरर शो अनहोनी, परंपरा, दूरदर्शन के धारवाहिक वो हुए न हमारे, कैसे कहूँ और कलर्स चैनल में बानी- कलमा इश्क दा आदि धारावाहिकों में अभिनय किया। 

अभिनय के दौरान ही उन्होंने वर्ष 1998 में इन्होने प्रसिद्द लेखक और प्रोडूसर राज शेट्टी से विवाह किया और इसके बाद इन्होने अपना खुद का एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया। Eternal Flame Productions LLP नाम का उनका प्रोडक्शन हाउस है।शादी के बाद दामिनी जी एक बेटी की माँ बनी। इसी दौरान वो अभिनय के छेत्र से पीछे हट गयीं। लेकिन वो फ़िल्मी दुनिया से पीछे नहीं हटीं। एक लेखक, निर्देशक और प्रोडूसर के तौर पर अपना काम करती रही। वो काफी अच्छा लिखती हैं इस कारण से वो अपने प्रोडक्शन हाउस की नियमित लेखिका हैं। 

उन्होंने कलर्स चैनल के लिए बानी- कलमा इश्क दा को प्रोडूस किया था। इस धारवाहिक में उन्होंने सीनियर NGO अफसर अनुराधा का किरदार निभाया था। किरदार छोटा था लेकिन इसके लिए उन्होंने काफी वाह वाही बटोरी थी। आपको वर्ष 2014 में कलर्स चैनल में आया धारावाहिक शास्त्री सिस्टर्स तो आपको याद ही होगा। जो दिल्ली के एक परिवार के ऊपर आधारित है। इस धारावाहिक की कहानी भी दामिनी कँवल शेट्टी जी ने ही लिखी है। इसके अलावा उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक आशाएं की भी कहानी लिखी है। 

उन्होंने अपने परिवार को सँभालने के साथ साथ अपने निर्देशन लेखन और प्रोडूसर का काम भी बखूभी निभाया है। दामिनी कँवल शेट्टी आज सफल निर्देशिका हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर लेटेस्ट मूवी वेयर इस माय कन्नड़का निर्देशित की है। ये कन्नड़ भाषी फिल्म है। इस फिल्म से अरबाज खान कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। साथ ही इस फिल्म में हैं अभिनेता गणेश और अभिनेत्री पत्रलेखा। 

सामाजिक छेत्र की बात करें तो महिलाओं की समस्याओं को जनमानस के बीच में लाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इसके लिए उन्होंने पिंकिशे नाम के फाउंडेशन को सपोर्ट भी किया था जो महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड्स उपलब्ध कराती है साथ ही जागरूकता भी फैलाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ