रामानंद सागर श्री कृष्णा की द्रौपदी के फाल्गुनी पारीख | Phalguni Parikh (Falguni Parikh) Biography in Hindi

shri krishna draupadi actress falguni parikh, phalguni parikh biography in hindi

दोस्तों हम लगातार आप लोगों को उन कलाकारों के जीवन से परिचय करवा रहे हैं जिन्होंने रामायण, महाभारत, श्री कृष्णा जैसे सुप्रसिद्ध धारावाहिकों में अभिनय किया, गीत गाये या किसी भी प्रकार से जुड़े रहे। अब तक हमने काफी सारे लोगों के जीवन से परिचय करवाया है। जिनके वीडियो हमारे चैनल पर उपलब्ध हैं। अगर आपने वो वीडियो नहीं देखे हैं तो आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं।

आज हम बात करेंगे श्री कृष्णा में द्रौपदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री फाल्गुनी पारीख जी के बारे में।  फाल्गुनी पारीख जी गुजराती परिवार से आती हैं। पिता जी की सरकारी नौकरी थी इसलिए पोस्टिंग के चलते उनका बचपन और पढाई कोलकत्ता में हुई। कोलकाता के बाद उन्होंने गुवाहटी में पढाई की और यहाँ उन्होंने डॉ. की डिग्री प्राप्त की। इनकी अभिनय में कोई रूचि नहीं थी इसलिए इन्होने उसके लिए कभी प्रयाश भी नहीं किया। शुरुआती दिनों में जब ये मुंबई आयी तो दूरदर्शन के लिए एंकरिंग और पत्रकारिता करती थी। ये कार्य उन्होंने काफी समय तक किया।

बात आती है की उनका अभिनय की दुनिया में पदार्पण कैसे हुआ। एक बार वो स्टेज में एंकरिंग कर रही थी उस समय वहां बड़े बड़े निर्देशक प्रोडूसर भी थे जैसे B.R. चोपड़ा जी, रामानंद सागर जी आदि। यही उन्हें रामानंद सागर जी ने फाल्गुनी जी से पूछा था की क्या श्री कृष्णा धारावाहिक में द्रौपदी का किरदार करोगी। इन्होने उस किरदार के लिए हां कर दिया। द्रौपदी के किरदार के लिए इनका ऑडिशन नहीं हुआ था। इसके बाद इनका लुक टेस्ट वगैरह हुआ और इन्होने द्रौपदी का किरदार निभाया। यहाँ से इनकी शुरुआत अभिनय की दुनिया में हुई। श्री कृष्णा के बाद फाल्गुनी जी ने जय हनुमान में हनुमान जी की माता अंजनी का किरदार निभाया था। साथ ही इन्होने B.R. चोपड़ा धारावाहिक कानून में Mrs. सक्सेना का किरदार भी निभाया था। धारावाहिक देश में चाँद में कई बार केमीओ किये। इसके बाद इन्होने ज़ी टीवी के धारावाहिक संस्कार लक्ष्मी में शोभना का किरदार निभाया था। वर्ष 2015 में अलीशा धारावाहिक में नैंसी मल्होत्रा का किरदार निभाया था। वर्तमान में ये मुंबई में रहती हैं और अभी भी अभिनय के छेत्र में कार्य कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ