सुशांत सिंह राजपूत हत्या या आत्महत्या कौन से हैं वो तीन बड़े कारण | Sushant Singh Rajput Biography in Hindi

Sushant Singh Rajput Biography in Hindi

हिंदी सिनेमा जगत से एक के बाद एक बुरी खबर आ रही हैं। पहले इरफ़ान और ऋषि कपूर जैसे दिग्गजों का परलोक गमन और अब सुशांत सिंह राजपूत। माया नगरी में लगातार अभिनेता आत्महत्या कर रहे हैं। कारण शायद मायानगरी की चकाचौंध के पीछे का वो काला सच। जिसमे दिखती तो सिर्फ चमक धमक है लेकिन पीछे एक अकेलापन। 21 जनुअरी 1986 को पटना में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत ने आज 14 जून 2020 को मुंबई में स्थित अपने निवास पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से हर कोई स्तब्ध है। खासकर बिहार के लोग काफी दुखी हैं। सुशांत सिंह राजपूत घर परिवार से काफी अच्छे हैं। इनका परिवार मूलतः बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला है। खगड़िया के बोरने गांव उनका ननिहाल है।बहन रूबी हाल ही में मुंबई गई थी और सुशांत के साथ ही रहती थीं। सुशांत की तबियत खराब होने के चलते ही बहन मुंबई शिफ्ट हुई थीं। बहन रूबी ने ही फोन करके पिता को बताया कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता कुछ बोल नहीं पा रहे हैं।

सुशांत ने 10 तक की पढाई बिहार के सेंट केरेन हाई स्कूल और दिल्ली आने के बाद बाकी की पढाई कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से की। सुशांत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) के एंट्रेंस एग्जाम में सातवां रैंक हासिल किया था। वे फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड विनर भी थे। सुशांत सिंह राजपूत ने चर्चित इंडियन स्कूल ऑफ माइंस समेत इंजीनियरिंग के 11 एंट्रेंस एग्जाम क्लीयर किया था, लेकिन एडमिशन उन्होंने डीसीई में ही लिया। डीसीई में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही राजपूत डांस और थिएटर में भाग लेने लगे। इसमें उनका मन लगने लगा। डांस और थिएटर में रमने के बाद पढ़ाई के लिए वक्त ही नहीं बचता था। इसी कारण चार साल की पढ़ाई को उन्होंने तीन साल में ही छोड़ दिया और पूरी तरह एक्टिंग में कैरियर बनाने पर लग गए।करियर की शुरुआत पवित्र रिश्ता धारावाहिक से हुई। इसके बाद उन्होंने काई पोचे फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की और उसके बाद एक के बाद सुपरहिट फिल्में जिसमे शामिल हैं एमएस धोनी, PK , केदारनाथ और राब्ता जैसी फिल्में। हाल ही में आयी छिछोरे फिल्म में दर्शकों को सीख दी थी की आत्महत्या कोई उपाय नहीं है। लेकिन यहाँ उन्होंने खुद ही गलत रास्ता चुन लिया। 

मां का देहांत साल 2002 में हो गया था, जिसके बाद सुशांत दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। मां की मौत से सुशांत काफी दुखी रहते थे। सुशांत की तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। सुशांत की एक बहन मीतू सिंह क्रिकेटर रह चुकी हैं।

सुशांत पिछले काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। डिप्रेशन के क्या कारण थे इसकी भी अभी तक जानकारी नहीं है।

सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की या फिर हत्या हुई ? ये घटना साधारण नहीं है इसकी जांच होनी चाहिए। इसके पीछे कुछ कारण भी हैं -

पहला कारण तो ये ही है की उनकी दो फिल्मे PK और केदारनाथ काफी विवादित फिल्मे थी। जिसके चलते काफी धमकियाँ भी मिली थी। 

दूसरा कारण हाल ही में 4 दिन पहले ही सुशांत की मैनेजर दिशा की भी इमारत से ग‍िरने से मौत हो गई थी।

तीसरा कारण उनका पोलिटिकल लिंक। बिहार की राजनीति से भी सुशांत सिंह राजपूत का एक खास कनेक्शन है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत सुपौल के छातापुर से पूर्व बीजेपी विधायक नीरज बबलू के चचेरे भाई थे। उनकी भाभी नूतन सिंह लोजपा से बिहार विधान परिषद की सदस्य भी हैं।

इनकी पर्सनल लाइफ भी काफी उथल-पुथल भरी रही है। सुशांत सिंह राजपूत टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में अपने ऑपोजिट काम कर रहीं ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे। सुशांत और अंकिता कई सालों तक लिव-इन में भी रहते थे। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और सुशांत का नाम कृति सैनन के साथ जोड़ा जाने लगा। हालांकि कुछ समय साथ दिखने के बाद कृति और सुशांत भी दूर-दूर रहने लगे। अब पिछले काफी दिनों से सुशांत का नाम ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के नाम से जोड़ा जा रहा था। हालांकि कभी भी इन दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशल नहीं किया। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में रिया ने कहा था कि सुशांत उनकी जिंदगी के सबसे प्यारे इंसान हैं लेकिन वह उनके साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। संभव है कि सुशांत के डिप्रेशन की वजह उनकी पर्सनल लाइफ भी रही हो।

सुशांत के दोस्तों ने बताया है कि पिछले काफी महीनों से वह डिप्रेशन में थे और 6 महीने से लगातार डॉक्टर के संपर्क में रहने के बाद दवाएं भी ले रहे थे। शनिवार शाम भी सुशांत के कुछ दोस्त उनके साथ थे। सुबह जब सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला तो उनके दोस्‍तों ने दरवाजा तोड़ा अंदर फांसी से उनकी लाश झूल रही थी। इतना तो साफ है कि जब सुशांत ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया है तो निश्चित तौर पर वह मानसिक रूप से काफी अशांत रहे होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ