Gayatri Joshi | Bollywood Actress | movie swadesh actress|

gayatri joshi kiss, gayatri joshi movies, gayatri joshi interview, gayatri joshi songs, gayatri joshi swades, gayatri joshi ads, gayatri joshi biography, gayatri joshi miss india, gayatri joshi movies list, gayatri joshi all movies, gayatri joshi advertisement, gayatri joshi album songs, gayatri joshi and vikas oberoi, gayatri joshi award, gayatri joshi and shahrukh khan, gayatri joshi age, gayatri joshi actress, gayatri joshi biodata, why gayatri joshi left bollywood, shahrukh khan gayatri joshi full movie, gayatri joshi husband, gayatri joshi hyundai ad, gayatri joshi husband vikas oberoi, jhanjhariya gayatri joshi, gayatri joshi shahrukh khan, gayatri joshi latest, gayatri joshi latest interview, gayatri joshi lifestyle

एक ऐसी अभिनेत्री जिस फिल्म से रातों रात बनी सुपरस्टार वही उनकी पहली और आखिरी फिल्म भी बनी। 
हम जिन अभिनेत्री की बात कर रहे हैं उनका नाम है गायत्री जोशी। गायत्री जोशी का जन्म 20 मार्च 1974 को नागपुर महाराष्ट्र के एक मराठी परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम रामनिवास जी रूंथाला और माता का नाम हेमा मिलनी है। बचपन इनका नागपुर में बीता और कुछ समय बाद ये मुंबई शिफ्ट हो गए। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद इन्होने सीडेनहम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई से ग्रेजुएशन पूरा किया। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद इन्होने वर्ष 1999 में फेमिना मिस इंडिया कांटेस्ट में भाग लिया। जिसमे ये टॉप 5 में रही थी। इसके बाद इन्होने वर्ष 2000 में मिस इंटरनेशनल जापान में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने बॉम्बे डाइंग, फिलिप्स, गोदरेज, सनसिल्क और एलजी जैसी कंपनियों के विज्ञापन किए। गायत्री ने हुंडई कार के विज्ञापन में शाहरुख के साथ काम किया था। 

गायत्री जोशी इसके बाद नजर आयीं जगजीत सिंह जी की म्यूजिक एल्बम वह कागज की कश्ती और हंस राज हंस के झांजरिया एल्बम में। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की स्वदेश फिल्म से डेब्यू किया। इस फिल्म में इनके साथ थे शाहरुख़ खान। ये फिल्म तो नहीं चली लेकिन इस फिल्म ने इन्हे रातों रात बॉलीवुड का चमकता सितारा बना दिया। इनकी झोली में आये 4 बेस्ट फिल्म डेब्यू अवार्ड्स। लेकिन यहाँ सब कुछ बदल गया। अचानक से गायत्री जोशी मायानगरी की चमक धमक वाली दुनिया से दूर हो गयीं और ये फिल्म इनकी पहली और आखिरी फिल्म बन गयी। गायत्री जोशी ने 23 जून 2005 को लॉस वेगास में जाने माने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली। इस विवाह से उनके 2 बेटे भी हैं। गायत्री अपने पति के कारोबार को बढ़ाने के लिए उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहीं है। ओबेरॉय इंडस्‍ट्री में गायत्री के भी शेयर हैं। गायत्री पति विकास ओबेरॉय के साथ बिजनेस मींटिंग में भी जाती रहती हैं।
फिल्मों से गायत्री आज दूर हैं लेकिन वो अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में नजर आने वालीं गायत्री ने खुद को बिल्कुल फिट रखा है। गायत्री एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और सुजैन खान की गहरी दोस्त हैं। तीनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ