Shri Krishna की Subhadra Sonia Kapoor Biography | Heena | Kusum, himesh reshammiya wife, Jai Hanuman

श्रीकृष्णा' का एक किरदार इन दिनों काफी चर्चा में है। ये किरदार है श्रीकृष्णा की बहन 'सुभद्रा'। सुभद्रा का किरदार एक्ट्रेस सोनिया कपूर ने निभाया है। रियल लाइफ में सोनिया के पति बॉलीवुड के जाने माने सिंगर हैं। आइए जानते हैं सोनिया कपूर जी के बारे में कुछ खास बातें। नमस्कार स्वागत है आप सब का लेखक की लेखनी में वीडियो को देखने के बाद जरूर बताएं वीडियो आपको कैसा लगा। अच्छा लगा हो तो लाइक कर दें। चैनल पर नए हों तो सब्सक्राइब पर क्लिक कर घंटी का बटन दबाना न भूलें।

Shri Krishna की Subhadra Sonia Kapoor Biography | Heena | Kusum, himesh reshammiya wife, Jai Hanuman


रामानंद सागर जी के धारावाहिक श्री कृष्णा में श्री कृष्ण की बहन सुभद्रा का किरदार निभाया था सोनिया कपूर जी ने। इसके अलावा धार्मिक धारावाहिक जय गणेश में लक्ष्मी जी, सीता जी और जय हनुमान धारावाहिक में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार भी निभा चुकी हैं। सोनिया कपूर जी का जन्म 12 जनवरी 1980 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। इनकी शिक्षा सेंट ज़ेवियर कॉलेज मुंबई से पूरी हुई। इनकी अभिनय करियर की शुरुआत श्री कृष्णा धारावाहिक से हुई। इनका किरदार कुछ समय के लिए ही था। इस कारण से इन पर किसी का ध्यान नहीं गया। इसके बाद वर्ष 1997 में संजय खान जी के धारावाहिक जय हनुमान में सोनिया जी ने रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाया। उस समय भी किसी का ध्यान नहीं गया। लेकिन वर्ष 1999 में आये सोनी टीवी के धारावाहिक हिना में नमीरा के किरदार से उनकी पहचान बनी। ये किरदार काफी प्रसिद्द हुआ। इसके बाद वो लगातार अपने अभिनय के दम पर विभिन्न धारावाहिकों और फिल्मों में नजर आयीं। सोनिया कपूर जी ने पिया का घर, कभी कभी, कुसुम, कभी हां कभी न, जुगनी चली जालंधर, परिवार, संजीवनी, मां शक्ति, बाबुल की दुआएं लेती जा, कुमकुम एक प्यारा सा बंधन, कैसा ये प्यार है, कहीं तो होगा, किटी पार्टी, आ गले लग जा, जय गणेश, जय हनुमान और हिना जैसे हिट सीरियल में काम कर चुकी हैं। सोनिया कपूर जी की बॉलीवुड की पहली फिल्म फरेब थी। इसके बाद इन्होने ऑफिसर, सत्ता और कार्बन जैसी फिल्मों में काम किया।

   

सोनिया कपूर जी के निजी जीवन की बात करें तो सोनिया जी बॉलीवुड के फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया के साथ वर्ष 2006 से रिलेशन में थीं। हिमेश ने सोनिया कपूर के साथ 11 मई, 2018 को शादी की थी। अचानक से मिली दोनों की शादी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था। हिमेश और सोनिया ने प्राइवेट सेरेमनी की थी। इस शादी में केवल क्लोज फ्रेंड और परिवारवाले शामिल हुए। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इन तसवीरों में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। यह हिमेश की दूसरी शादी है। हिमेश ने अपनी पहली पत्नी कोमल से शादी के 22 साल बाद 2017 में तलाक ले लिया था।

फिलहाल वो इंडस्ट्री से दूर हैं। आखिरी बार वो फिल्म 2017 में आयी कार्बोन में दिखी थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ