जरा याद कीजिये 90 का दशक और कृष्णा धारावाहिक का प्रसारण। सर्वप्रथम कृष्ण भगवान् की बाल लीलाओं ने मन को हर लिया तो वही बाद में कौरव पाण्डव के युद्ध के दृश्यों ने मन में अहम् स्थान बनाया। इसी युद्ध के एक अहम् पात्र हैं भीम। जी हाँ वही भीम जिन्होंने दुशासन की जंघा तोड़ने और छाती का लहू पीने का प्रण किया था। और इन्ही भीम के पात्र को निभाया था महेंद्र मुरलीधर घुले ने। महेंद्र मुरलीधर घुले आज कहाँ हैं कैसे दिखते हैं क्या कर रहे हैं सब जानकारी आपको मिलने वाली है। लेकिन उस से पहले आप से एक निवेदन है। चैनल को अब तक सब्सक्राइब नहीं किया है तो जल्दी से करें और ऐसे और वीडियो लाने के लिए हमें सपोर्ट करें। वीडियो को लाइक भी करें और कमेंट कर के जरूर बताएं आपको वीडियो कैसा लगा।
रामानंद सागर जी द्वारा निर्मित श्री कृष्णा धारावाहिक में गदाधारी भीम का अभिनय किया था महेंद्र मुरलीधर घुले जी ने। महेंद्र मुरलीधर घुले जी का जन्म 23 नवंबर 1970 में महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था। इनके पिताजी का नाम मुरलीधर घुले था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा लोयोला हाई स्कूल और ग्रेजुएशन मुंबई यूनिवर्सिटी से पूरी की। निजी जिंदगी की बात करें तो अपने कॉलेज की दोस्त प्राची के संग पनपे प्रेम को इन्होने मात्र 22 वर्ष की उम्र में सात फेरों में बदल दिया। इनकी पत्नी पुणे के एक कॉलेज में प्रिंसिपल हैं इस विवाह से इनके एक बेटा भी है।
इनके करियर की बात करें तो इनका कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड नहीं था। पेशे से व्यवसायी हैं। व्यवसाय के सिलसिले में मुंबई आना जाना लगा रहता है। इसी दौरान इनकी कद काठी और चेहरे को देखकर किसी ने इन्हे शक नामक धारावाहिक में काम करने का ऑफर दिया। इस धारावाहिक में इनके साथ रामायण के मेघनाद विजय अरोरा जी थे। हालाँकि उस धारावाहिक में इन्हे चार एपिसोड ही करने को मिले। किन्तु यहाँ से इन्होने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद इन्हे मौका मिला श्री कृष्णा धारावाहिक में भीम का किरदार करने का साथ ही इन्हे मिला हनुमान जी का किरदार करने का। बहुत से लोगों को ये जानकारी नहीं है की हनुमान जी का किरदार भी इन्होने ही निभाया था। श्री कृष्णा धारावाहिक में आवाज इनकी अपनी नहीं है बल्कि डब की हुई है। इसके बाद इन्होने बहुत से धारावाहिक और बहुत सी फिल्में भी की। जैसे की विष्णु पुराण में कुम्भकर्ण और हिरण्याक्ष की भूमिका, जय हनुमान में कुंभकरण का किरदार निभाया था। इन्होने महालक्ष्मी, CID, ॐ नमः शिवाय जैसे सुप्रसिद्ध धारावाहिक किये साथ हिंदुस्तान की कसम जैसी फिल्मे भी की हैं। इन सब अलावा वो साउथ की भी काफी सारी फिल्में कर चुके हैं। वर्तमान में हेमा मालिनी जी के साथ एक बैले शो करते हैं। इस शो में भी वो भीम का ही किरदार निभाते हैं। आने वाले समय में ये आपको वेबसेरीज़ में भी दिखाई देने वाले हैं।
उम्मीद करते हैं आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी। आगे भी ऐसी ही जानकारी पाने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर आल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें साथ ही साथ सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर भी हमें सपोर्ट करें। मिलेंगे आपसे फिर एक नए वीडियो में तब तक आप चैनल पर उपलब्ध सभी पुराने वीडियो भी देखें।
0 टिप्पणियाँ