Shri Krishna Cast - Sandeep Mohan Biography in Hindi

Sandeep Mohan Biography in Hindi

जीवन में हम विभिन्न लोगों से मिलते हैं जिनसे हम बातें करते हैं भूल जाते हैं और ऐसे ही जीवन का चक्र चलायमान रहता है। लेकिन कई बार हमें ऐसे लोग भी मिलते हैं जिनकी वाणी की सरलता, शब्दों का चयन ऐसा होता है की हम उनकी बातों में मगन हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्यूंकि वो बातें ह्रदय को अंदर तक स्पर्श करती हैं। ऐसे ही एक व्यक्ति हैं संदीप मोहन। जी हाँ वही संदीप मोहन जिन्होंने न सिर्फ श्री कृष्णा धारावाहिक में अर्जुन का अभिनय किया बल्कि उसके बाद आये धार्मिक धारावाहिकों में सबसे ज्यादा किरदार भी किये। जानेंगे उनके जीवन के बारे में लेकिन उस से पहले आपसे निवेदन है चैनल पर वीडियो देख रहे हैं लेकिन सब्सक्राइब नहीं किया हुआ है तो कृपया चैनल को सब्सक्राइब कर आगे बढ़ने में हमारी मदद करें जिससे की भविष्य में हम आप तक और भी अच्छी वीडियो पंहुचा सकें। 

रामानंद सागर कृत श्री कृष्णा धारावाहिक में अर्जुन का किरदार निभाया था संदीप मोहन जी ने। संदीप मोहन जी का जन्म 01 जनुअरी 1973 दिल्ली में हुआ था। इनके पिताजी इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। संदीप झारखंड के बाबा धाम देवघर से ताल्लुक रखते हैं। वह भोलेनाथ के अनन्य भक्त भी हैं। डीपीएस आर के पुरम नई दिल्ली से शिक्षा पूरी करने के बाद किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इन्होने श्री राम सेंटर मंडी हाउस दिल्ली से कला के छेत्र में डिप्लोमा पूरा किया और वही थिएटर में परफॉर्म करना शुरू किया। 



दिल्ली दूरदर्शन में आने वाले धारावाहिक ये सच है और जाना पहचाना से इनकी करियर की शुरुआत हुई। जो पॉकेट मनी पिता जी से मिलती थी वो भी मिलनी बंद हो गयी। अब समय आ चुका था अपने आप को साबित करने का। इसके बाद ये काम की तलाश में मुंबई चले आये। यहाँ काफी समय व्यतीत करने के बाद जो पैसे जेब में थे वो भी ख़त्म हो गए। अचानक एक दिन एक कैंटीन में इनकी भेंट हुई अभिनेता विलास राज जी से जिन्होंने श्री कृष्णा धारावाहिक में कंस का किरदार निभाया था। अभिनेता विलास राज जी ने इन्हे डॉ. रामानंद सागर जी से मिलने की सलाह दी और उनसे मिलने में मदद भी की। यहाँ से उनकी भेंट हुई रामानंद सागर जी से जहाँ वो अपनी फोटो देकर दिल्ली वापस आ गए। घूमने फिरने के शौक़ीन हैं संदीप जी इसलिए ये उत्तराखंड चले आये। यहाँ उन्होंने गाइड का काम शुरू कर दिया। 

फिर एक दिन इनके घर सागर आर्ट्स से फ़ोन आया श्री कृष्णा में अभिनय करने के लिए। उसके बाद ये मुंबई आ गए और इन्हे मिला अर्जुन का किरदार। अर्जुन के किरदार को इन्होने सिर्फ निभाया नहीं बल्कि जिया भी। ये श्री कृष्णा में भगवान् कृष्ण के मित्र तो हैं ही साथ ही वास्तविक जीवन में भी कृष्णा का किरदार करने वाले अभिनेता सर्वदमन जी के परम मित्र भी हैं। अर्जुन का अभिनय सिर्फ दर्शकों को पसंद नहीं आया बल्कि महाभारत के निर्देशक और प्रोडूसर बी आर चोपड़ा जी को भी काफी पसंद आया और उन्होंने संदीप जी की तारीफ भी की। कृष्ण के किरदार में सर्वदमन डी. बनर्जी के साथ अर्जुन के रोल में संदीप मोहन ने खूब वाहवाही लूटी।

संदीप मोहन ने साल 1991 में आई फिल्म Love में सलमान खान संग काम किया है। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। वह अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज में भी में काम कर चुके हैं। फिल्म में उन्होंने गुरू राम पुरोहित की भूमिका अदा की है। ये फिल्म नवम्बर 2021 में रिलीज़ होगी। श्री कृष्णा धारावाहिक के बाद इन्होने ॐ नमः शिवाय, माँ शक्ति, CID, चंद्रकांता, विष्णु पुराण, बी आर चोपड़ा कृत रामायण, उपनिषद गंगा, द्रौपदी, श्री गणेश आदि अनेकों धारावाहिकों में काम किया। हाल ही में आयी फिल्म अमर कहानी रविदास जी की में संत रविदास का किरदार निभाते नजर आये हैं। इनकी निजी जिंदगी की बात करें तो इन्होने नीता जी से विवाह किया। इनके एक बेटा भी है। 

उम्मीद करते हैं आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी। आगे भी ऐसी ही जानकारी पाने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर आल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें साथ ही साथ सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर भी हमें सपोर्ट करें। मिलेंगे आपसे फिर एक नए वीडियो में तब तक आप चैनल पर उपलब्ध सभी पुराने वीडियो भी देखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ