Actress Laila Khan Story, Birth, Husband, Family biography in hindi

Actress Laila Khan Story, Birth, Husband, Family biography in hindi



हर अभिनेता अभिनेत्री का सपना होता है की वो लगातार फिल्में और धारावाहिक करते रहे। जिससे मायानगरी में उनका नाम हो उनकी अलग पहचान बने। लेकिन सब कुछ अपने हाथ में नहीं होता। कभी कभी कुछ हादसे भी सपनो को तोड़ देते हैं। हम ऐसी ही एक अभिनेत्री की बात कर रहे हैं जिसकी फिल्मी जीवन से लेकर निजी जीवन तक उसकी कई योजनाएं थीं। चकाचौंध की ज़िंदगी जीने वाली इस खूबसूरत और जवान अदाकारा की ज़िंदगी में फरवरी 2011 की एक रात ऐसा अंधेरा बनकर आई कि जिसकी कोई सुबह नहीं थी। किसी ने नहीं सोचा था की उनकी पहली फिल्म आखिरी फिल्म होगी। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री लैला खान की। जानेगे उनके जीवन के बारे में और उस घटना के बारे में जिसके कारण उनकी जिंदगी समाप्त हो गयी। उस से पहले आपसे रिक्वेस्ट है वीडियो को पूरा देखें चैनल सब्सक्राइब करें वीडियो पसंद आया हो तो लाइक और कमेंट जरूर करें।

लैला खान का जन्म वर्ष 1978 पाकिस्तान में हुआ था। इनके पिता का नाम नादिर शाह और माँ का नाम शेलीना पटेल था। लैला खान इस से पहले रेशमा पटेल के नाम से जानी जाती थी। बाद में इन्होने अपना नाम बदल कर लैला खान रख लिया। इनके बॉलीवुड करियर की बात करें तो इन्होने राजेश खन्ना के विपरीत 2008 में आयी फिल्म वफ़ा से शुरुआत की थी। लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था। वफ़ा फिल्म राजेश खन्ना की कमबैक फिल्म मानी जा रही थी लेकिन ख़राब पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिरी। इस फिल्म के बाद वर्ष 2011 में लैला खान के जीवन में एक ऐसी दुर्घटना घटी जिसके चलते वफ़ा फिल्म उनके जीवन की पहली और आखिरी फिल्म बन गयी। लैला खान की माँ सेलिना ने तीन विवाह किये। जिसमे पहला पति नादिर शाह दूसरा आसिफ शेख और तीसरा परवेज टाक था। आसिफ शेख और परवेज टाक दोनों लैला खान के सौतेले बाप थे। 

आसिफ शेख का प्रॉपर्टी का बिज़नेस था जबकि परवेज टाक के पास कोई बड़ा जरिया नहीं था पैसा कमाने का। परवेज टाक सिर्फ पैसे के खातिर सेलिना से सम्बन्ध रखता था। इधर लैला खान मुनीर खान से विवाह कर चुकी थी। मुनीर खान बांग्लादेश के प्रतिबंधित संगठन का सदस्य था। मुनीर, लैला और पति आसिफ के साथ सेलिना दुबई शिफ्ट होना चाहती थी। इन सब में परवेज टाक को कोई जगह नहीं मिली। परवेज टाक को लग गया की आमदनी का अब कोई जरिया नहीं रहेगा। इस बात से आहत परवेज टाक ने मुंबई के पास स्तिथ इगतपुरी फार्महाउस में पूरे परिवार को किनारे करने का मन बना लिया। इस खूबसूरत और जवान अदाकारा की ज़िंदगी में फरवरी 2011 की एक रात ऐसा अंधेरा बनकर आई कि जिसकी कोई सुबह नहीं थी। 7 फरवरी 2011 को अपने पूरे परिवार के साथ लैला जब छुट्टियां मनाने निकली तो उसके बाद न तो मुंबई ने उसे फिर कभी देखा और न खुद लैला कभी मुंबई लौट सकी। परवेज टाक ने सबसे पहले सलीना को मारा फिर एक एक कर के इमरान, ज़ारा, लैला की बहन और लैला को भी मार दिया। मारने के बाद सभी लाशों को फार्महाउस में ही दफना दिया और जम्मू चला गया। परवेज़ जम्मू का ही था जो पहले वहां जंगलात के ठेकेदार के बतौर काम करता था। 

किसी को कोई खबर नहीं थी कि लैला और उसका पूरा परिवार कहां गायब हो गया. लैला के पहले पति ने एक मिसिंग रिपोर्ट ज़रूर दर्ज करवाई थी जिसकी कार्यवाही के दौरान परवेज़ से पूछताछ हुई तो उसने कहा कि वो सब दुबई चले गए हैं। इससे ज़्यादा उसे कुछ नहीं पता। लेकिन इस हत्याकांड के करीब 17 महीने बाद जुलाई 2012 में परवेज़ जब एक धोखेबाज़ी के मामले में पकड़ा गया तब उससे पूछताछ हुई तो उसने लैला और उसके परिवार को मार डालने का जुर्म कबूल किया। परवेज़ के बार-बार बयान बदलने के कारण और इक्का दुक्का कहानियां भी सामने आईं। इस मामले में परवेज़ पर कुछ और आरोप भी लगते रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि परवेज़ के लिंक आतंकवादी संगठन लश्कर के साथ रहे। लैला के किसी आतंकवादी संगठन से जुड़ने संबंधी रिपोर्ट्स भी आईं। दूसरी तरफ, परवेज़ पर यह आरोप भी लगा कि वह लैला और उसकी बहनों को दुबई में वेश्यावृत्ति करने की साज़िश कर रहा था। बाद में, परवेज़ ने हत्याएं करने से इनकार भी किया। 

इसके अलावा, एक थ्योरी यह भी रही कि लैला और उसके परिवार की हत्या आसिफ शेख ने करवाई। प्रॉपर्टी विवाद के चलते शेख पर यह इल्ज़ाम लगा। इस केस में शेख को भी संदिग्ध मानते हुए जांच और केस की सुनवाई जारी है। बहरहाल लैला खान का बॉलीवुड में छलांग लगाने का सपना धराशायी हो गया और दुनिया को अलविदा कह दिया। 

उम्मीद करते हैं आपको ये जानकारी पसंद आयी होगी। आगे भी ऐसी ही जानकारी पाने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कर आल नोटिफिकेशन पर क्लिक करें साथ ही साथ सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर भी हमें सपोर्ट करें। मिलेंगे आपसे फिर एक नए वीडियो में तब तक आप चैनल पर उपलब्ध सभी पुराने वीडियो भी देखें।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ