Bashir Khan Biography in Hindi, who played Angad role in ramayan

Bashir Khan Biography in Hindi, who played Angad role in ramayan


इन्हे तो आप भली भांति जानते होंगे। ये हैं रामानंद सागर जी की रामायण धारावाहिक के पात्र अंगद। और इस पात्र को जीवंत किया था अभिनेता बसीर खान ने। साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान पुनः प्रसारित हुई रामायण में जैसे ही अंगद ने जमीन पर पैर जमाया वो सोशल मीडिया में वायरल हो गए। बस क्या था अभिनेता की खोजबीन शुरू हो गयी। हो भी क्यों ना अंगद का नाम आते ही इस अभिनेता का चेहरा जो सामने आता है। आखिर इतनी जबरदस्त एक्टिंग वाला अभिनेता है कौन ? ये अभिनेता थे बसीर खान। कभी वो अंगद के रूप में माँ सीता को खोजने निकले थे और अब जनता उनके वास्तविक रूप में उनको खोजने निकली थी। लेकिन नेट पर जानकारी उपलब्ध ना होने के चलते बहुत सारी वीडियो जल्दबाजी में गलत सूचना के साथ यूट्यूब पर अपलोड कर दी गयी। ज्यादातर बताया गया की बसीर खान ने रामायण के अलावा महाभारत और श्री कृष्णा धारावाहिक में भी अभिनय किया है। लेकिन क्या ये जानकारी सही है तो इसका उत्तर है ना। 



हमने इस बार जानकारी जुटाने के लिए अपने चैनल के यूट्यूब मित्र कपिल वार्ष्णेय का सहयोग लिया। जो सभी धार्मिक धारावाहिकों को बहुत बारीकी से देखते भी हैं और उन अभिनेताओं को पहचान भी लेते हैं। उन्होंने इस जानकारी के लिए रामायण के अन्य कलाकारों का भी सहयोग लिया। अभिनेता बसीर खान की जानकारी के लिए जब खोजबीन शुरू हुई तो पता चला की रामायण में दो-दो बसीर खान ने किरदार निभाए थे। एक बसीर खान ने अंगद का किरदार निभाया था तो वही दूसरे बसीर खान ने वज्रमुस्टि का। अंगद का किरदार बड़ा था इसलिए वो बसीर खान सबकी नजरों में आ गए। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उनके बारे में कहीं पर भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। तो बात उठी की ये बसीर खान कौन हैं जिन्होंने श्री कृष्णा में और महाभारत में किरदार निभाए।


Bashir Khan Biography in Hindi Angad role in ramayan

पहले तो उन बसीर खान के बारे में बताते हैं जिन्होंने अंगद का किरदार निभाया। उन्होंने रामायण के अलावा सागर साहब के जय महालक्ष्मी धारावाहिक में रावण का किरदार भी निभाया था।इसके बाद वो कहाँ हैं कोई पता नहीं। अब बात करते हैं उन बसीर खान की जिन्होंने रामायण में वज्रमुस्टि का किरदार निभाया था। इन्होने रामायण के अलावा श्री कृष्णा और महाभारत में भी बहुत से किरदार निभाए। जहाँ श्री कृष्णा धारावाहिक में उन्होंने द्विविद वानर, भौमासुर, बाणासुर, मय दानव और मुर राक्षस के किरदार निभाए तो वही महाभारत में महर्षि ब्यास के पिता ऋषि पराशर का किरदार निभाया था। महाभारत में ही एक और बसीर खान थे जिन्होंने सात्यकि का किरदार निभाया था और बाद में ये 1990 में आयी सुपरहिट हिंदी फिल्म आशिकी में भी नजर आये थे। कुल मिला के रामायण, श्री कृष्णा और महाभारत में कुल 3 बशीर खान नाम के अभिनेताओं ने किरदार निभाए। ये जानकारी हमने बहुत मेहनत से एकत्रित की है। ऐसी मेहनत हम लगातार आगे भी ऐसे ही करते रहे। इसके लिए आप चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें और साथ ही घंटी का बटन भी दबाएं। इस से हमारा मनोबल भी बना रहेगा और आप तक ऐसे बेहतरीन वीडियो पहुंचते रहेंगे। साथ ही आप हमें इंस्टाग्राम ट्विटर और फेसबुक पर भी फॉलो करें। मिलेंगे आपसे फिर एक नए वीडियो में तब तक आप पुराने वीडियो भी देखें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ