Big Boss Voice Over Artist and Family Man Actor Vijay Vikram Singh Biography in Hindi, Wife, Childs, Family

Vijay Vikram Singh Biography in Hindi, Wife, Childs, Family, Voice Over Artist - Big Boss, DID, Nach Baliye

हम धारवाहिक, फिल्मो, अभिनेता और अभिनेत्री की बात करते हैं। लेकिन इन सब को सफल बनाने के लिए इन सब के पीछे बहुत लोगों की मेहनत होती है। जिन्हे पहचान बनाने का मौका न के बराबर ही मिलता है। इन्ही में से एक वर्ग है वौइस् ओवर आर्टिस्ट का। वौइस् ओवर आर्टिस्ट का ध्यान करते ही कुछ नाम तुरंत जेहन में आते हैं जैसे हरीश भिमानी, शम्मी नारंग, चेतन शशितल, पियूष पांडेय, ऋचा निगम इत्यादि। ऐसे बहुत से नाम हैं जिन्होंने वौइस् ओवर आर्टिस्ट के तौर पर पहचान बनाई। पिछले दशक में इन सब में एक नाम और जुड़ा। नाम है विजय विक्रम सिंह। जिन्हे आप बिग बॉस की आवाज के तौर पर सुन कर उनकी लाइन्स को दोहराते हैं। तो चलिए जानते हैं उनके पुरे किस्से।


26th November 1977, को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जन्मे विजय विक्रम सिंह के पिता का नाम सुशिल कुमार सिंह और माँ का नाम गायत्री सिंह है। बचपन कानपुर में बीता। प्रारंभिक शिक्षा डॉ. वीरेंदर स्वरुप एजुकेशन सेंटर कानपूर से पूरी करने के बाद इंटरनेशनल बिज़नेस में MBA किया। इसके बाद ये MNC में बिज़नेस डेवेलोपमेंट मैनेजर के पद पर काम करने लगे। इसी दौरान कंपनी के कार्य से ये मुंबई आ गए। इसके बाद वर्ष 2005 में ये गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। ये ड्रिंक बहुत करते थे जिसके चलते इनके पैंक्रियास में काफी समस्या आ गयी थी। वेबदुनिया को दिए इंटरव्यू में इन्होने बताया एक समय आ गया था जब बचना मुश्किल था। लेकिन अंदर एक जज्बा था डॉक्टर्स का साथ और परिवार वालों की दुआएं जिसके चलते मैं मौत को करीब से देखकर भी बच गया। इसके बाद ये 92.7 बिग FM में काम करने लगे जहाँ ये शो तो करते ही थे साथ ही बिज़नेस एसोसिएट का काम भी करते थे।अच्छी आवाज के चलते किसीने इनको वौइस् ओवर आर्टिस्ट बनने की सलाह दी। लेकिन समस्या ये थी की नौकरी छोड़ नहीं सकते थे क्यूंकि उसी आमदनी में घरवालों को भी सपोर्ट करना था। फिर इन्होने तय किया की पार्ट टाइम में वौइस् ओवर आर्टिस्ट का काम करेंगे। 

जिसके चलते इन्होने वर्ष 2006 से लेकर 2009 तक ट्रेनिंग के साथ साथ अपनी आवाज पर काफी काम किया। इसमें इनको साथ मिला 92.7 बिग FM के वरिष्ठ अधिकारीयों का। वर्ष 2009 में DID यानि डांस इंडिया डांस टेलेविज़न रियलिटी शो को आवश्यकता थी नए वौइस् ओवर आर्टिस्ट की। इसके लिए इन्होने ऑडिशन दिया और सलेक्ट हो गए। इस शो के शुरुआती 2 एपिसोड्स में 2 अलग अलग आर्टिस्टों ने अपनी आवाज दी थी। वो आवाज उस शो के हिसाब से सही नहीं बैठी थी जिसके बाद विजय विक्रम सिंह को मौका मिला वौइस् ओवर करने का। डांस इंडिया डांस के इस सीजन को उन्होंने कम्पलीट किया। इसके साथ ही ये नौकरी छोर कर वौइस् ओवर आर्टिस्ट के तौर पर काम करने लगे। उसी वर्ष उन्होंने गीतांजलि सिंह से विवाह किया जो की पेशे से बिज़नेस डेवेलोपमेंट मैनेजर हैं। इस विवाह से इनके एक बेटी और एक बेटा भी है।

Vijay Vikram Singh Biography in Hindi, Wife, Childs, Family, Voice Over Artist

इसके बाद इन्हे मौका मिला बिग बॉस के सीजन 4 में वौइस् ओवर करने का। कलर्स चैनल के बिग बॉस शो से इनकी जबरदस्त पहचान बनी। बिग बॉस सीजन 4 में इनकी आवाज इतनी सटीक बैठी की इसके बाद के सभी सीजन में वौइस् ओवर इन्ही के द्वारा किया गया है। इसके बाद इन्हे लगातार मौके मिलते रहे। इन्होने बहुत सारे प्रोमोज, एड्स, रियलिटी शो नच बलिये 6, इंडिअस नेक्स्ट सुपरस्टार, वांटेड हाई अलर्ट क्राइम शो को अपनी आवाज दी है। बहुत कम लोग ही जानते हैं की गेम ऑफ़ थ्रोन्स के हिंदी डब में विजय विक्रम सिंह की आवाज भी है। आवाज की दुनिया में आज उनका बहुत बड़ा नाम है। कहानी सिर्फ यहीं तक नहीं है। दूसरी तरफ विजय विक्रम सिंह समय निकाल कर थिएटर भी करते हैं। जिसके चलते इन्हे मौका मिला अमेज़न प्राइम की वेब सीरीज फॅमिली मैन में। इनके अच्छे अभिनय को देखते हुए इन्हे फैमिली मैन के सीजन 2 में भी मौका मिला है। मिर्जापुर के सीजन 2 में भी आपने इनको दद्दा के साथ देखा होगा। अभिनय में अभी तो ये एक शुरुआत है। उम्मीद करते हैं आगे और भी ज्यादा उन्हें ऐसे ही देखने और सुनने का मौका मिलता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ