Praneet Bhatt Biography in Hindi Wiki, Height, Age, Wife, Family, Biography, Net Worth

Praneet Bhatt Biography in Hindi


साल 2013 में आयी स्टार प्लस की महाभारत तो आपको याद ही होगी। याद हो भी क्यों ना आखिर बी.र. चोपड़ा की महाभारत के बाद दूसरी महाभारत थी जिसने दर्शकों का दिल जीता। इस शो को प्रोडूस किया और लिखा था सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने। वैसे तो इस महाभारत धारावाहिक के सभी स्टार कास्ट बेहतरीन थी। लेकिन आज हम बात करने वाले हैं इस धारवाहिक के मुख्य किरदार शकुनि मामा की। जिसको निभाया था अभिनेता प्रणीत भट्ट ने। इस से पहले उनके बारे में हम आपको बताएं आप से रिक्वेस्ट है चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें।

अभिनेता प्रणीत भट्ट का जन्म 26 सितम्बर 1980 को श्रीनगर में हुआ था। टेलीविज़न में मशहूर होने से पहले प्रणीत ने के के वाघ इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल में डिग्री हासिल की। प्रणीत ने पढाई पूरी करने के बाद विप्रो कंपनी में काम किया। नौकरी करते समय इन्हे लग रहा था पैसा तो है पर जिंदगी में कुछ कमी है। इन्होने अभिनय के लिए कभी नहीं सोचा था लेकिन वो फिर बाद में अभिनय की तरफ ही रुख कर गए। प्रणीत साल 2002 में मुंबई शिफ्ट हुए थे और साल 2004 में इन्होने MTV के शो कितनी मस्त है जिंदगी से अपनी अभिनय करियर की शुरुआत की।

इसके बाद इन्होने कई सुप्रसिद्ध धारवाहिकों में काम किया जैसे काजल, गीत हुई सब से पराई, महाभारत, बिग बॉस सीजन 8, रजिया सुल्तान, त्रिदेवियाँ, पोरस, मेरी हानिकारक बीवी, रिश्तों का चक्रव्यूह, अल्लादीन नाम तो सुना होगा, अलिफ़ लैला 2020, मेरे साई, बाल शिव इत्यादि।

गीत धारावाहिक में आदित्य के किरदार में इन्होने काफी वाह वाही बटोरी थी। लेकिन इन्हे जो बड़ी पहचान मिली वो धारवाहिक था महाभारत। जी हाँ 2013 में स्टार प्लस पर आये धारवाहिक महाभारत ने इनके करियर में चार चाँद लगा दिए। इस धारावाहिक में इन्होने मामा शकुनि का किरदार निभाया था। इन्हे दो किरदार ऑफर हुए थे एक युधिस्ठिर और दूसरा शकुनि का। जिसमे इन्होने शकुनि का किरदार चुना था। इसके बाद ये हर घर में काफी लोकप्रिय हो गए। इनका डायलॉग मेरे बच्चे मैंने कहा था ना सबसे बड़ा हिट शाबित हुआ। आज भी लोग इन्हे मामा शकुनि के किरदार में ही जानते हैं। इस धारावाहिक के बाद प्रणीत टीवी सीरिअल्स के सबसे पॉपुलर विलन बन गए। जिसके चलते इन्हे इंडियन टैली अवार्ड्स 2014 में नेगेटिव रोल की केटेगरी में इन्हे बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था।

इस सफलता के बाद इन्होने नवंबर 2015 में अपनी गर्लफ्रेंड कंचन शर्मा से शादी की। कंचन शर्मा के साथ प्रणीत भट्ट पिछले पांच सालों से रिलेशन में थे। पांच सालों के बाद इन्होने शादी के बंधन में बंधना तय किया।

इस वीडियो में फिलहाल इतना ही। वीडियो आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं। अच्छा लगा हो तो शेयर करें लाइक करें। चैनल पर नए हों तो चैनल को सब्सक्राइब करें। मिलेंगे आपसे फिर एक नए वीडियो में तब तक आप चैनल पर उपलब्ध अन्य वीडियो भी देखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ