Chutki Mouth freshner Girl Anita Damel'o Biography in Hindi

Chutki Mouth freshner Girl Anita Damel'o Biography in Hindi

चुटकी का मजा चुटकी में। हाँ दोस्तों चुटकी। ये वही चुटकी माउथफ्रेशनर है जो 1970 में लांच होने से लेकर आज तक भी लोगों के बीच लोकप्रिय है। इसकी लोकप्रियता के बीच एक बात की और ध्यान जाता है वो है पाउच में बनी उस लड़की की फोटो जो आज भी जस की तस है। वो इस ब्रांड की पहचान है। आज की इस वीडियो में हम आपको इसी लड़की के बारे में बताने वाले हैं यानी चुटकी गर्ल के बारे में। अगर आप किसी भी 1970 के बाद जन्मे व्यक्ति से चुटकी के बारे पूछेंगे तो वो आपको चुटकी में जवाब दे देगा। क्यूंकि इसकी बात ही कुछ और थी। आज कल मार्किट में जो नकली चुटकी आ रही है। उस पर जो फोटो है वो दीप्ति भटनागर की फोटो है मगर आपको बता दें की ओरिजिनल और असली चुटकी की पैकेट में आज भी आपको वही पुरानी जवान लड़की ही दिखेगी वैसे इन 52 सालों में दुनिया कहाँ से कहाँ पहुँच गयी और कितने ही बदलावों को होते हम सबने देखा है पर हमारी चुटकी में स्वाद आज भी वैसा का वैसा ही है। जैसा इसे साल 1970 में लांच किया गया था। इसमें आज भी आपको वही नीला पैकेट और उसमे छपी वही लड़की नजर आएगी। 

वैसे कुछ लोगों का कहना है की चुटकी भी पान मसाला ही है जो सेहत के लिए हानिकारक है। जब पहली बार चुटकी को लांच किया गया था। तो उसके एड में दीपक तिजोरी और दीप्ति भटनागर को लिया गया था। उस समय चुटकी भी नयी थी और मार्किट में पैर जमाना शुरू कर रही थी। कम बजट के चलते चुटकी बड़े स्टार के साथ एड नहीं कर सकती थी। इसलिए उस समय इन्होने दीपक तिजोरी और दीप्ति भटनागर के साथ एड किया। समय को देखते हुए उनके पास भी यही एक ऑप्शन था। जो की एक बेहतरीन शुरुआत शाबित हुआ। लेकिन बात अभी भी वही की पाउच में बनी चुटकी गर्ल कौन है। तो दोस्तों चुटकी गर्ल के बारे में पता लगाना शुरू किया लेकिन वो इतना आसान नहीं था। जब हमने पुराने ज़माने की मॉडल की जानकारी और उनकी जीवनी को खंगालना शुरू किया तो हमें जिस जानकारी की तलाश थी वो आख़िरकार हमें मिल ही गयी। जब हमने उस ज़माने की मॉडल के बारे में जानकारियां निकाली तो हमने उनमें पाया की उस ज़माने में भारतीय मॉडल में 3 ही ऐसी मॉडल थी जो अपनी पहचान का लोहा विदेशों तक में मनवा रही थी। दोस्तों उस समय भारतीय मॉडलिंग में जो तीन मॉडल थी उनके नाम में पहले नंबर पर मेहर मिस्त्री दूसरे नंबर पर फौजिया करतार तीसरे नंबर पर पेरिस खम्बाटा जो 60 के दसक के मॉडलिंग की दुनिया के बेताज बादशाह हुआ करती थी। हमारी चुटकी गर्ल का कनेक्शन भी कहीं ना कहीं इन्ही इन्ही मॉडल में से एक फोजिया करतार से जुड़ा हुई थी। फोजिया करतार हमारी चुटकी गर्ल को जानती थी। और जब चुटकी गर्ल अपना मॉडलिंग करियर शुरू कर रही थी। तभी फौजिया करतार ने हमारी चुटकी गर्ल की उस ज़माने में मॉडलिंग के काम में बहुत मदद की और उनके साथ मदद को तैयार रहती थी। 

अब आपको हम चुटकी गर्ल का नाम बताते हैं। दोस्तों चुटकी गर्ल का असली नाम अनीता दमेलो (Anita Damel'o) था। अनीता दमेलो ने अपने मॉडलिंग के काम के लिए  स्ट्रगल किया। पर वह सफलता को ना छू पायी और उसी दौरान साल 1968 में हुए मिस इंडिया कांटेस्ट में भाग लिया और लास्ट में 20 बेहतरीन प्रतिभाग्यिओं में जगह ना बना पायी। और  उस कांटेस्ट के बाद पूरी तरह से टूट गयी और अपनी जिंदगी का गुजर बसर करने के लिए मॉडलिंग के छोटे मोटे काम करने लगी और अपनी रोजमर्रा की गाड़ी को चलाने लगी। और ऐसे ही छोटे मोटे काम करते हुए एक काम मिला जो उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट शाबित हुआ। साल 1970 में चुटकी माउथ फ्रेशनर अपने पाउच के ऊपर एक मॉडल की फोटो प्रिंट करना चाहते थे। जिसके लिए वो एक मॉडल की तलाश कर रहे थे। उसी दौरान ये जानकारी जब अनीता को पता चली तो फोटोशूट के लिए वो भी पहुंच गयी। जहाँ उनको सेलेक्ट कर लिया गया। उसके बाद अनीता दमेलो चुटकी के पैकेट पर छा गयी। और देखते ही देखते वो अनीता से चुटकी फेम गर्ल बन गयी। और उनकी लोकप्रियता चारों ओर आज भी बरकरार है। चुटकी गर्ल बनने के बाद अनीता ने ब्राज़ील के एक NRI से शादी कर ली और वही बस गयी। आपकी जानकारी के लिए बता दें वो अब दुनिया में नहीं हैं। उनकी मृत्यु कैसे हुई इसकी जानकारी तो हमें नहीं मिली। लेकिन उनकी मृत्यु ब्राज़ील में ही हुई। 

इस वीडियो में फिलहाल इतना ही। वीडियो आपको कैसा लगा जरूर बताएं। पसंद आया हो तो चैनल सब्सक्राइब करें। वीडियो को लाइक करें शेयर करें। मिलेंगे आपसे फिर एक नए वीडियो में तब तक आप चैनल पर उपलब्ध अन्य वीडियो भी देखें। 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ