Salim Khan Ding Dong Biography in Hindi | Age | Family | Wife | Movies | Actor

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम केशव है और आप देख रहे हैं लेखक की लेखनी। दोस्तों अगर आप 80 और 90 के दशक में पले बढे हैं तो आपको उस दौर के हिंदी फिल्मों का एक चेहरा तो बिलकुल याद होगा। मगर आप इनका नाम और इनके बारे में नहीं जानते होंगे। ये है सलीम खान उर्फ़ डिंग डाँग उर्फ़ युसूफ खान। आज हम आपको अभिनेता सलीम खान के बारे में बताने वाले हैं जिन्हे लोग प्यार से डिंग डाँग भी बुलाते हैं। इनका ये नाम फिल्म हीरो के गाने डिंग डाँग के कारण पड़ा। और कमाल की बात तो ये है अभिनेता देवानंद की फिल्म हम नौजवान में उनका नाम डिंग डाँग ही था। 


सलीम खान का जन्म 20 सितम्बर 1965 में हौली फॅमिली हॉस्पिटल बांद्रा मुंबई के एक अमीर, मॉडर्न और शिक्षित परिवार में हुआ था। उनके पिता मेहमूद इस्माइल खान एक इनकम टैक्स अफसर थे। इनका कोई फ़िल्मी पारिवारिक बैकग्राउंड नहीं था। माता जी गृहणी थी। वो इस अमीर परिवार के इकलौते बेटे थे। इस कारण से उन्हें स्पोर्ट्स बाइक और कार का बहुत शौक था। और ये शौक उनके पुरे भी हुए। उन्होंने साल 1992 में शाहिदा खान से राजस्थान में विवाह किया। इस शादी से उनके 5 बच्चे भी हैं। शादी के बाद इन्हे फिल्मो में पहला ब्रेक मिला। सुभाष घई की फिल्म हीरो इनकी पहली फिल्म थी। ये फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि की मुख्य किरदार में भी पहली फिल्म थी। निर्देशक सुभाष घई ने इन्हे एक बैंडस्टैंड में स्टंट करते देखा था। जहाँ निर्देशक सुभाष घई ने इन्हे अगले दिन फ़ोन करके मिलने के लिए कहा। इस मुलाकात के बाद सलीम खान उर्फ़ डिंग डाँग को पहला ब्रेक मिला। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले सलीम खान महाराष्ट्र बाइक रेस के तीन बार विनर रह चुके थे। मुंबई रेस में ये एक जाना पहचाना नाम थे। सुभाष घई की फिल्म हीरो की सफलता को देखते हुए फिल्म निर्देशक अभिनेता और स्टंट मैन सलीम खान डिंग डाँग को लकी चार्म मानने लगे। इसके बाद न्यू कमर्स को लेकर जो भी फिल्म बनायीं जाती उन सब मे इन्हे लिया जाने लगा। 

इन्होने हर एक फिल्म स्टार के साथ काम किया चाहे वो अभिनेता शाहरुख़ हों सलमान हो या फिर अजय देवगन। साल 2006 में आयी सलमान खान की फिल्म शादी कर के फंस गया यार में वो आखिरी बार नजर आये थे। सलीम खान ने प्रोफेशनल लाइफ में आने से पहले कॉलेज की पढाई छोड़ दी थी। उन्होंने अपनी पढाई सत. स्टेनिस्लॉस हाई स्कूल और सत. अंद्रेव्स कॉलेज बांद्रा से पूरी की। वह शुरू से ही पढाई में तेज थे। वह हमेशा से सभी एक्टर्स के साथ जुड़े रहे। ख़ास तौर पर वो सलमान खान के बचपन के दोस्त रहे हैं। इसके अलावा वो देवगन फॅमिली के करीब भी रहे जिसके कारण अजय देवगन के पिता वीरू देवगन इनके गुरु रहे। इन्होने अभिनेता के रूप में करीब 400 फिल्मे की और इस से भी ज्यादा स्टंट करते हुए फिल्मे की। उन्हें उनके फैन हमेशा एक महान स्टंट मैन के रूप में हमेशा याद रखेंगे। लोग फिल्मो में उनकी हरकतें कभी नहीं भूल सकते। साल 2011 में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।

इस वीडियो में फिलहाल इतना ही ये वीडियो आपको कैसा लगा जरूर बताएं। अच्छा लगा हो तो लाइक करें शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करें। मिलेंगे आपसे फिर एक नए वीडियो में। तब तक आप चैनल पर उपलब्ध अन्य वीडियो भी देखिये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ