जय श्री कृष्णा में रुक्मिणी जी, यमुना जी, लक्ष्मी जी, और दुर्गा जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री Pinky Parikh Desai Biography in Hindi

Pinky Parikh Desai Acted in Ramanand Sagar Jay Shri Krishna as Laxmi Ji, Rukmini Ji, Yamuna Ji, Durga Ji

नमस्कार, लेखक की लेखनी में आपका स्वागत है। जैसा की अभी हम 90 के दसक के सुप्रसिद्ध धारावाहिकों में किरदार निभाने वाले कलाकारों के बारे में आप सब को बता रहे हैं। जिसमे मुख्यतः रामायण , जय श्री कृष्णा, महाभारत, अलिफ़ लैला आदि शामिल हैं। अगर आपने वो वीडियो नहीं देखें हैं तो आप हमारे चैनल के वीडियो सेक्शन में जाकर देख सकते हैं। 
आज हम बात करने जा रहे हैं। जय श्री कृष्णा में रुक्मिणी जी, यमुना जी, लक्ष्मी जी, और  दुर्गा जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री के बारे में। ये सारे किरदार एक ही अभिनेत्री ने निभाए हैं।  आपसे अनुरोध है चैनल पर नए हों तो चैनल को सब्सक्राइब कर लें, वीडियो पसंद आये तो लाइक कर दें, कमेंट कर के बताएं की वीडियो कैसा लगा और साथ ही साथ शेयर भी कर दें। इस से हमारा मनोबल बढ़ता है।  भविष्य में और अच्छे कंटेंट लाने में मदद मिलती है। 
तो आईये जानते हैं उन अभिनेत्री के बारे में जिन्होंने जय श्री कृष्णा में रुक्मिणी जी समेत चार किरदार निभाए थे। इन चारों किरदारों को निभाया था पिंकी पारीख जी ने। पिंकी पारीख जी गुजरात से हैं और वो एक गुजराती फिल्म अभिनेत्री हैं। इन्होने अपने करियर की शुरआत हिंदी टीवी धारावाहिक अलिफ़ लैला से 1994 में की थी। अलिफ़ लैला में इन्होने सौतेली माँ का किरदार निभाया था। 

 
इनकी कला प्रतिभा को देख कर इन्हे रामानंद सागर कृत जय श्री कृष्णा में किरदार निभाने के मौके मिले। इन्होने जय श्री कृष्णा में एक नहीं चार चार किरदार निभाए थे। जिसमे शामिल थे रुक्मिणी जी, यमुना जी, लक्ष्मी जी, और  दुर्गा जी का किरदार। इन्होने सारे ही किरदार बहुत अच्छे सें निभाए। रुकमिणी जी का किरदार काफी लम्बा था। इसलिए इनको जो पहचान मिली वो रुक्मिणी जी के किरदार से मिली। इनके साथ कृष्णा का किरदार करने वाले सर्वदमन डी बनर्जी जी थे। दोनों की अभिनय कला ने सब का मन मोह लिया। दोनों की आवाज और मुस्कान में गजब का जादू था। लोग उनकी उस मन मोहक रूप की पूजा करने लगे। और उस दिव्य रूप की दीवानगी आज भी बरक़रार है। 
अलिफ़ लैला और जय श्री कृष्णा धारवाहिकों से थोड़ा हट के बात करें तो इन्होने गुजराती फिल्मों और धारावाहिकों में ही काम की है। एक गुजराती फिल्म है देश रे जोया दादा परदेश जोया। जिसमे इन्होने रीता का किरदार निभाया था। इस फिल्म में इनके साथ थे रामायण के रावण अरविन्द त्रिवेदी जी। ये एक सुपरहिट फिल्म थी। 
इसके अलावा उन्हें 1999 में आयी फिल्म मन, मोती ने काच के लिए गुजरात फिल्म्स की तरफ से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राज्य पुरस्कार भी मिला था। उसके बाद उन्होंने हाड करो छो हासुभाई , माँ लक्ष्मी जैसे काफी गुजराती फिल्मे और धारावाहिक किये। पिंकी पारीख जी गुजरात घरो में जानी पहचानी सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। इनके निजी जीवन की बात करें तो इनका विवाह गुजरात के ही देसाई परिवार में हुआ। इनके एक बेटा और एक बेटी भी है। वर्तमान में यानी की वर्ष 2020  में ये फ़िल्मी दुनिया से दूर हैं और सोशल मीडिआ से भी। इनके बारे में जो भी जानकारी हमें प्राप्त हुई वो हमने आप तक पंहुचाने का प्रयत्न किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ